Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी के लिए BJP में बदलाव का दौर जारी, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

Chhattisgarh BJP New Team: छत्तीसगढ़ में BJP सत्ता वापसी की तैयारी में जुटी हुई है, जिसे लेकर लगातार पार्टी और पदाधिकारियों में बदलाव किए जा रहे हैं। इसी बीच अनुसूचित जाति मोर्चा में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश के सभी संभाग के प्रभारी तय कर दिए गए हैं। इसके अलावा जिला प्रभारी और सह प्रभारियों के भी नाम तय किए गए है। 70 से ज्यादा पदाधिकारियों को मौका मिला है। पुराने कार्यकर्ताओं को भी मोर्चा में नया जिम्मा देकर चुनावी रूप से उन्हें चार्ज करने का प्रयास दिख रहा है।

यह भी पढ़ें:- शिंदे सरकार का पहला बजट पेश, किसानों को सालाना दिए जाएंगे 6 हजार

सूची अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडे ने जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश संगठन के महामंत्री पवन साय से चर्चा के बाद नाम तय किए गए हैं। अब आगामी चुनावी में ये पदाधिकारी अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को साधने की रणनीति के तहत काम करेंगे। इससे पहले रायपुर जिले में नए पदाधिकारियों की सूची जारी की गई थी। जयंती पटेल की अध्यक्षता में टीम को काम करने का जिम्मा मिला है। टीम में ललित, जयसिंह समेत सात लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मंत्री, महामंत्री, सोशल मीडिया, मीडिया प्रभारी जैसे अलग-अलग विभागों में 227 से ज्यादा नेताओं को पद दिए गए। इनमें 50 से ज्यादा ऐसे नेता हैं, जिनको बदल दिया गया है। (Chhattisgarh BJP New Team)

बता दें कि 9 अगस्त 2022 को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ था। विष्णुदेव साय की जगह अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद 17 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ। धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल को जिम्मेदारी दी गई, और फिर करीब एक महीने में डी पुरंदेश्वरी को हटाकर ओम माथुर को छत्तीसगढ़ का नया भाजपा प्रदेश प्रभारी बना दिया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल सबसे पहले 9 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने का केंद्रीय हाईकमान ने आदेश जारी किया था। विष्णुदेव साय पार्टी आदिवासी चेहरा के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे थे। (Chhattisgarh BJP New Team)

Back to top button
error: Content is protected !!