आर्य समाज में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम, गुलाब जल एवं फूलों की वर्षा से खेली होली

Holi 2023 : भिलाई के आर्य समाज मंदिर सेक्टर 6 में होली मिलन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुलाब जल की बरसात और पुष्प वर्षा की गई और एक दूसरे को चंदन का तिलक लगाया गया। कार्यक्रम के पहले भाग में आचार्य शास्त्री के नेतृत्व में होली हवन का आयोजन भी किया गया। आर्य समाज के प्रधान अवनी भूषण पूरंग ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें : मार्च महीने के खत्म होने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है आपको भारी नुकसान

होली (Holi 2023) मिलान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य डॉक्टर अजय आर्य ने कहा कि होली में जीवन को रुचि रखने के 3 उपाय हैं। इन तीन सूचियों को धारण करने से जीवन सुखी बन सकता है। उनका होली का अर्थ है, जो हो गया तो हो गया भविष्य को सुधारा जाए। कुछ लोग भूतकाल को इतना रोते हैं कि भविष्य में हंसी गायब हो जाती है। होली में आग का चक्कर लगाने का अर्थ है हमेशा हमें सकारात्मक ऊर्जा वाले लोगों के पास रहना चाहिए। माता पिता गुरु आचार्य सगे संबंधियों में से जिनके पास सकारात्मक ऊर्जा और उमंग बहती है, उनसे अपने संबंध प्रगाढ़ करने की कोशिश करनी चाहिए। यही होली का संदेश है।

यह भी पढ़ें : 19 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, आईबी चीफ ने बस्तर में लिया सुरक्षा का जायजा

इसीलिए ऋग्वेद में अग्नि को अपना आदर्श बनाने का संदेश दिया गया है। नकारात्मकता को जलाएं। हमारे पास जो नकारात्मक चीजें हैं हमें उन्हें भुला देना चाहिए जला देना चाहिए। सकारात्मकता ही होली का सबसे बड़ा संदेश है। हमेशा प्रसन्न रहने का अभ्यास करना चाहिए। होली का दिन प्रहलाद की भक्ति को याद करने का दिन है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आर्य समाज के सदस्यों ने भाग लिया। शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। (Holi 2023)

Related Articles

Back to top button