Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : साहू समाज द्वारा 18 को भव्य कर्मा जयंती व आदर्श विवाह का आयोजन, सीएम भूपेश होंगे शामिल

Karma Jayanti : साहू समाज द्वारा बलौदाबाजार जिले में भव्य कर्मा जयंती व आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 18 मार्च को किया जाएगा। यह पुरा कार्यक्रम बलौदाबाजार जिले के पलारी तहसील के दतान परिक्षेत्र के ग्राम दतान में सम्पन्न होगा। मिली जानकारी के अनुसार इस आदर्श विवाह में 25-30 जोड़ों के शामिल होने की संभावना है। जिसमें अभी तक 24 जोड़ो का पंजीयन किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : मार्च महीने के खत्म होने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है आपको भारी नुकसान

इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के तौर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद बिलासपुर व छग भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, संसदीय सचिव व कसडोल विधायक शकुंतला साहू, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अभा तैलिक महासभा मोतीलाल साहू भी उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू करेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, पूर्व सांसद महासमुंद चन्दूलाल साहू, बलौदाबाजार साहू संघ के जिलाध्यक्ष सुनील साहू और जिला पंचायत सदस्य भारती मोनू साहू भी मौजूद रहेंगे। (Karma Jayanti)

यह भी पढ़ें : 19 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, आईबी चीफ ने बस्तर में लिया सुरक्षा का जायजा

इसके अलावा प्रथम सोपान में चंद्रवती साहू की मुख्य अतिथि चन्द्रवती साहू डायरेक्टर रायपुर विकास प्राधिकरण, अध्यक्षता हेमा रोहित साहू सभापति जनपद पलारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जनपद अध्यक्षगण रोहिणी साहू, रूखमणी साहू व पिलाराम साहू, तहसील से जिला के पदाधिकारीगण में मुकेश साहू उपाध्यक्ष, लीलाधर साहू संगठन मंत्री, महिला संयोजक द्वय दिव्या साहू व कल्पना साहू, जनपद सदस्यगण तुकाराम पप्पू साहू, दीपक साहू, भूपेन्द्र साहू, सेवती तामेश्वर साहू, खिलेश्वरी साहू, ग्राम दतान के सरपंच वेदप्रकाश वर्मा जी व मीडिया प्रतिनिधि अशोक साहू, केशव साहू, हेमकुमार साहू, यमलोक साहू, संजू साहू विशेष अतिथियों की आतिथ्य में सम्पन्न होंगी। (Karma Jayanti)

उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील तहसील अध्यक्ष रोहित साहू, दतान परिक्षेत्र अध्यक्ष गणपत साहू, भवानीपुर परिक्षेत्र अध्यक्ष मनहरण साहू, रोहांसी परिक्षेत्र अध्यक्ष सीताराम साहू, नगर साहू संघ अध्यक्ष गोपी साहू ने किया है। उक्त जानकारी तहसील साहू संघ के सचिव महेन्द्र मोनू साहू ने दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!