Padma Award 2023 : इस साल छत्तीसगढ़ के इन तीन विभूतियों समेत 106 हस्तियों को मिला पद्म सम्मान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Padma Award 2023 : पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल है। यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि जैसे विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म विभूषण’, उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया जाता है।

यह भी पढ़ें : विधानसभा में मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 पारित, सीएम बोले- छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन

प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। बुधवार शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 2023 के पद्म सम्मान विजेताओं को प्रदान किए। इस समरोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य मौजूद थे। देखिए साल 2023 के पद्म सम्मान विजेताओं की लिस्ट।

Padma Award 2023 : छत्तीसगढ़ में इन तीनों को मिला पद्म श्री

पद्म श्री अवार्ड के लिये चयनित छत्तीसगढ़ की तीन विभूतियों में उषा बारले, डोमार सिंह कुँवर और अजय कुमार मंडावी शामिल हैं। दुर्ग ज़िले की सुश्री उषा बारले को पंडवानी गायन के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने प्रख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजनबाई से पंडवानी का प्रशिक्षण लिया है। बारले न केवल भारत बल्कि लंदन और न्यूयार्क जैसे शहरों में भी पंडवानी की प्रस्तुति दे चुकी हैं।

बालोद ज़िले के ग्राम लाटा बोड़ के निवासी नृत्य कला के साधक एवं मशहूर कलाकार डोमार सिंह कुँवर को छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती नाचा कला को देश से लेकर विदेशों तक ख्याति दिलाने के लिये पद्म श्री हेतु चयन किया गया है। इन्होंने इस कला का 5 हज़ार से भी ज्यादा बार मंचन किया है।

कांकेर ज़िले के ग्राम गोविंदपुर के रहने वाले अजय कुमार मंडावी ने काष्ठ शिल्प कला में गोंड ट्राईबल कला का समागम किया है। उन्होंने नक्सली क्षेत्र के प्रभावित और भटके हुए लोगों को काष्ठ शिल्प कला से जोड़ते हुए क्षेत्र के 350 से ज्यादा लोगों के जीवन में बदलाव लाने के साथ-साथ लकड़ी की अद्भुत कला से युवाओं को जोड़ा है। युवाओं के हाथ से बंदूक छुड़ाकर छेनी उठाने के लिये प्रेरित करने जैसे कार्यों के लिये मंडावी को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Padma Award 2023 : राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ था समारोह

इस साल पद्म सम्मान पाने वालों में जाने-माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा, प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका सुमन कल्याणपुर और अन्य हस्तियां शामिल हैं। बुधवार शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित समरोह में 50 से अधिक लोगों को पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए गए।

Padma Award 2023 : साल 2023 में 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार

वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों की सूची में 19 महिलाएं हैं और विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं। चार अन्य पद्मभूषण/पद्मश्री पुरस्कार मरणोपरांत हैं।

यह भी पढ़ें : New WhatsApp Feature : iOS यूजर्स के लिए आया कमाल का वॉट्सऐप फीचर्स, अब फोटो से ही कॉपी हो जायेगा टेक्स्ट

राकेश झुनझनवाला को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार

अरबपति शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला, जिनका पिछले साल निधन हो गया, को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिया गया। पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पद्म विभूषण भी वास्तुकला के लिए प्रोफेसर बालकृष्ण दोशी को मरणोपरांत प्रदान किया गया।

Padma Award 2023 : सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण सम्मान

भारतीय पाश्र्व गायिका सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जो चार दशक के करियर के दौरान हिंदी, मराठी और 11 अन्य भाषाओं में अनगिनत हिट गानों के लिए जानी जाती हैं। राष्ट्रपति ने साहित्य और शिक्षा के लिए प्रोफेसर कपिल कपूर को पद्मभूषण से भी सम्मानित किया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के पूर्व प्रोफेसर, उन्हें भारतीय ज्ञान प्रणालियों को एकीकृत करके और समर्पित संस्थानों की स्थापना करके उच्च शिक्षा को स्वदेशी बनाने का प्रयास करने के लिए जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button