Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, महिलाओं और बच्चों के सेहत में आया सुधार

CM Suposhan Yojana News: महिलाओं और बच्चों में कुपोषण समेत एनीमिया की समस्या को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू किए गए सुपोषण योजना का व्यापक असर दिखने लगा है। योजना से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आ रहा है। आदिवासी बहुल दंतेवाड़ा जिले में 4 हजार 412 बच्चों ने कुपोषण को मात दे दी है। योजना से अब तक यहां 94 हजार 828 महिलाओं और बच्चों ने लाभ उठाया है। 

यह भी पढ़ें:- बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करें: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक भोजन, प्रोटीन, आयरन युक्त खाद्य सामाग्रियों को दैनिक जीवन में शामिल कर कुपोषण एवं एनीमिया की दर में कमी लाना है। इसके साथ ही जन-सामान्य में कुपोषण और एनीमिया के विरूद्ध जन-जागरूकता लाकर इससे निपटने के लिए वातावरण तैयार करना है। योजना के तहत दंतेवाड़ा जिले में सुपोषण केंद्रों के माध्यम से 1 से 3 साल के सामान्य और कुपोषित बच्चे, शिशुवती माताओं और आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से 3 से 6 साल के बच्चे समेत गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार से लाभांवित किया जा रहा है। (CM Suposhan Yojana News)

यह भी पढ़ें:- भरोसे का सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए CM भूपेश, किसान और जिलेवासियों को दी सौगात

राज्य सरकार द्वारा बच्चों और माताओं को योजना के तहत प्रतिदिन निशुल्क पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। खाने में अंडे, गुड़ और मूंगफली से बने पौष्टिक लड्डू दिए जा रहे हैं। बच्चों, महिलाओं को पौष्टिक आहार मिलने से कुपोषण की दर घटी है। आंगनबाड़ी दीदियों द्वारा गर्भवती माताओं के खानपान, संतुलित आहार साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने से स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है। इन दीदियों द्वारा घर-घर भेंट कर गर्भवती माताओं को पौष्टिक व्यंजनों, बच्चों की उचित देखभाल, उचित पोषण और टीकाकरण के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। (CM Suposhan Yojana News)

Back to top button
error: Content is protected !!