Google Analytics —— Meta Pixel

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, 224 सीटों पर 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को रिजल्ट

Karnataka Assembly Election : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने आज सुबह 11ः30 बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिये कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कर्नाटक में एक चरण में 10 मई को मतदान होंगे। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के नतीजे 13 मई को आएंगे।

कर्नाटक की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 में खत्म हो जाएगा। भारत जनता पार्टी दक्षिण भारत में अपने एकलौते किले को बचाए रखने की जद्दोजहद में जुटी है तो कांग्रेस मिशन साउथ के तहत कर्नाटक की सत्ता में वापसी करना चाहती है।

यह भी पढ़ें : सरकार ने पैन-आधार को लिंक करने की समय सीमा बढ़ाई, अब 31 मार्च तक नहीं बल्कि 30 जून है आखिरी तारीख

Karnataka Assembly Election : बन सकता है त्रिकोणीय मुकाबला

बता दें कि 224 सीटों वाले कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को खत्म होने जा रहा है। बीजेपी सत्ता में बने रहने की कोशिश में जुटी हुई है, वहीं, कांग्रेस बड़ी चुनौती पेश कर रही है। जेडीएस एक बार फिर से किंगमेकर बनने के लिए हाथ-पैर मार रही है। माना जा रहा है कि जेडीएस की मौजूदगी दक्षिण भारतीय राज्य के सियासी मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है।

कांग्रेस ने जारी की थी 124 उम्मीदवारों की पहली सूची

बीते दिनों कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी थी। कांग्रेस ने 69 में से 60 विधायकों टिकट दिया है। दिल्ली और पंजाब के बाद कर्नाटक में एंट्री की कोशिशों में जुटी आम आदमी पार्टी भी पूरी तैयारी में है। आप ने भी 80 नामों के साथ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

यह भी पढ़ें : Income Tax Rule : 1 अप्रैल से बदल रहे इनकम टैक्स से जुड़े 10 नियम, जानिए इससे किसे मिलेगा कितना लाभ

Karnataka Assembly Election : पिछली बार बीजेपी को मिली थी 104 सीटें

आपको बता दें कि कर्नाटक में साल 2018 के विधानसभा चुनाव में 224 सीटों में से कांग्रेस को 38.14 वोट प्रतिशत के साथ 80 सीटें हासिल की थी। बीजेपी को 36.35 वोट शेयर के साथ 104 सीटें जीती थी। पिछले चुनाव में जनता दल सेकुलर के खाते में 18.3 फीसदी वोट शेयर के साथ 37 सीटें आई थीं।

Back to top button
error: Content is protected !!