कुरुद के इस 270 साल पुराने मंदिर में भव्य तरीके से मनाया जायेगा राम नवमी का उत्सव, भजन संध्या का होगा आयोजन

Ram Navami 2023 : गुरुवार के दिन देशभर में राम नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इसी अवसर पर कुरूद में स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में गुरुवार 30 मार्च को राम नवमी के शुभ अवसर पर श्रीराम जन्म उत्सव मनाया जाएगा। 270 वर्ष पुराने इस प्राचीन मंदिर में सदियों से श्रीराम जन्म उत्सव मनाए जाने का इतिहास रहा है।

Ram Navami 2023

यह भी पढ़ें : सरकार ने पैन-आधार को लिंक करने की समय सीमा बढ़ाई, अब 31 मार्च तक नहीं बल्कि 30 जून है आखिरी तारीख

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी (Ram Navami 2023) तिथि के दिन ही भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस विशेष दिन सभी मठ एवं मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की जाती है।

इस प्राचीन श्रीराम मंदिर के महंत अखिलेश वैष्णव ने बताया कि राम नवमी के दिन सुबह 8 बजे से रामायण पाठ होगा। वहीं दोपहर 12 बजे राम जन्म व महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण होगा। साथ ही शाम 7 बजे श्रीराम जन्म उत्सव एवम भजन संध्या का आयोजन भी किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक राम कुमार यादव एवम धीरज शर्मा (बिल्हा) द्वारा सुमधुर भक्ति गीत एवम भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी । राम मंदिर परिवार द्वारा आयोजन हेतु सभी तैयारियां की जा रही हैं।

Ram Navami 2023

यह भी पढ़ें : Income Tax Rule : 1 अप्रैल से बदल रहे इनकम टैक्स से जुड़े 10 नियम, जानिए इससे किसे मिलेगा कितना लाभ

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष राम नवमी (Ram Navami 2023) पर्व के दिन चार अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिस वजह से इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इस विशेष दिन पर गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इसका प्रभाव कुछ राशियों पर भी सकारात्मक रूप से पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button