Google Analytics —— Meta Pixel

मणिरत्नम की सुपरहिट फिल्म पोन्नियन सेल्वन के दूसरे भाग का ट्रेलर रिलीज, 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Ponniyin Selvan 2 : बीते साल रिलीज हुई साउथ सिनेमा की सुपरहिट फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन-1’ ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इसके बाद अब मेकर्स ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ की सौगात लेकर आ रहे हैं। इस बीच 29 मार्च यानी आज ‘पोन्नियन सेल्वन 2‘ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। साउथ के दिग्गज डायरेक्टर मणिरत्नम की इस फिल्म को ट्रेलर को देखने को बाद यकीनन आप भी पीएस-2 (PS-2) के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री बघेल की इस योजना से 1.52 लाख महिलाओं का फ्री में हो रहा इलाज, निःशुल्क टेस्ट और कई सुविधाएं

Ponniyin Selvan 2 : सामने आया ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ का ट्रेलर

मंगलवार को ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ की लीड एक्ट्रेस और बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी थी कि पीएस 2 का ट्रेलर बुधवार यानी आज रिलीज होने वाला है। ऐसे में फैंस की डिमांड पर ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ का ये शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के इस ट्रेलर को LYCA प्रोडेक्शन यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म के इस ट्रेलर से ये साफ नजर आता है कि पहले पार्ट में चोल शासकों का अधूरा बदला पार्ट 2 में पूरा होना वाला है।

साथ ही ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के इस बेहतरीन ट्रेलर से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि सिहांसन के लिए इस बार महायुद्ध देखने को मिलेगा। ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ का ये ट्रेलर फिल्म के लिए आपकी एक्साइटमेंट लेवल को दोगुना कर देगा। रिलीज होते ही ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ का ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें : फिर बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना, आंधी तूफान की भी चेतावनी

कब रिलीज होगी पोन्नियन सेल्वन 2

‘पोन्नियन सेल्वन 2’ (Ponniyin Selvan 2) के इस ट्रेलर के सामने आने के बाद हर कोई इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा है। बता दें कि डायरेक्टर मणिरत्नम की पीएस-2 अगले महीने 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले बीते साल 30 सितंबर को रिलीज हुई ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ ने धमाकेदार कमाई की थी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि फिल्म का पार्ट-2 किस तरीके से धमाल मचाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!