उत्कल दिवस के शुभ अवसर पर रायपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Free Health Camp : उत्कल दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 2 अप्रैल 2023 दिन रविवार को श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर गायत्री नगर शंकर नगर रायपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यहां जांच परीक्षण से पहले सर्वप्रथम हमारी छग राज्य की प्रथम महिला सुप्रभा चंदन द्वारा तथा हमारे संरक्षक पुरंदर मिश्रा के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी का पूजन किया गया।
यह भी पढ़ें : बलरामपुर में मिलेट कैफे के उद्घाटन के दौरान शेफ बने मंत्री कवासी लखमा, लोगों के लिए अपने हाथों से बनाया दोसा

शिविर में दीप प्रज्वलित करने के पश्चात निशुल्क स्वास्थ्य जांच का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें रायपुर के प्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा एक-एक व्यक्ति का जांच किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर अपने स्वास्थ्य का जांच करवाया। राज्य की प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंद, श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा, उत्कल सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ के. के. भोई द्वारा डॉक्टरों तथा समाज के सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र तथा शिल्ड भेंट की गई। (Free Health Camp)
यह भी पढ़ें : मौसम विभाग की चेतावनी, अप्रैल में छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव से ऐसे करें अपना बचाव
यहां निशुल्क जांच शिविर में पुरे कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में 36 डॉक्टरों का समूह तथा उनके सहयोगी निरंतर जांच कार्य करते रहे। सभी प्रकार की जांच तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी शिविर में किया गया। इस निशुल्क जांच शिविर में उत्कल विप्र समाज के सभी सदस्यगणों ने पूर्ण रूप से सहयोग किया। (Free Health Camp)



