Google Analytics —— Meta Pixel

बेमेतरा में 2 गुटों के बीच खूनी संघर्ष, अरूण साव ने कहा- छत्तीसगढ़ को तालिबान बनाने की हो रही कोशिश…

Violence in Bemetara Biranpur: बेमेतरा के बिरनपुर गांव में दो बच्चों के बीच का विवाद दो समुदायों में खूनी संघर्ष के रूप में तब्दील हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और आगजनी हुई, जिसमें एक 22 साल के युवक की मौत हो गई है। हिंसा के बाद एक समुदाय विशेष ने दूसरे समुदाय की कई बस्तियों में आगजनी की। साथ ही कई लोगों पर धारदार हथियारों से वार किया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। साथ ही घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस जवानों पर पथराव भी किया गया, जिसमें एक जवान भी घायल हो गया।

यह भी पढ़ें:- भारत में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 3167, PM मोदी ने जारी किया नया आंकड़ा

वहीं हिंसा के बाद बिरनपुर गांव छावनी में तब्दील हो गई है। गांव में धारा 144 लागू कर दिया गया है। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, दो समुदाय में खूनी संघर्ष और एक युवक की हत्या के बाद राजनीति शुरू हो गई है। पूरे मामले में BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को तालिबान बनाने का प्रयास हो रहा है। राज्य सरकार के संरक्षण में ये घटना हुई है। अरुण साव ने कहा कि बेमेतरा के युवक भुनेश्वर साहू की निर्ममता से हत्या किया जाना कोई साधारण घटना नहीं है। 22 साल के युवक की हत्या हृदय विदारक घटना है। (Violence in Bemetara Biranpur)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में दरिंदगी की हदें पार हो रही है। कुछ दिन पहले ही गौ मांस दिखाते हुए गाली गलौज और धमकियां देते हुए एक वीडियो वायरल किया गया था। अब एक निर्दोष नौजवान की बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई। कांग्रेस छत्तीसगढ़ को तालिबान बनाना चाहती है। जनता कांग्रेस को जवाब देगी। BJP छत्तीसगढ़ को तालीबान बनने नहीं देगी। साव ने कहा कि सुकमा हो, कवर्धा हो, नारायणपुर हो, या अब बेमेतरा हो। बीते 4.5 सालों में जिस तरह से प्रदेश में जिहादी ताकतों का मनोबल बढ़ा है बिना संरक्षण संभव नहीं है। कल बेमेतरा में साहू समाज के युवा की निर्मम हत्या करने वाले 40 लुंगीधारियों में से 11 पर FIR ये कौन सा न्याय है “आलमपनाह”।

अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा-फूट-फूट कर रो रही छत्तीसगढ़ महतारी, जेहादियों का गढ़ बन चुकी हो चुकी दुखियारी। इटली वालों के गुलाम जिनका खुद अतीत में जिहादियों से सीधे संबध रहा हो ऐसी पार्टी के राज में छत्तीसगढ़ में हिन्दू आस्था की हत्या निश्चित है। वोट बैंक की राजनीती है कांग्रेस का असल भेष रेप, गौ-हत्या, हिन्दुओं का अपमान जिहादियों ने कुछ न छोड़ा शेष रोहंगिया मुसलमानों को बसा कर क्यों गर्त में झोंक रहे प्रदेश पूछता है छत्तीसगढ़ जवाब दो मुख्यमंत्री भूपेश। वहीं राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे और किसान नेता योगेश तिवारी बेमेतरा में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मामले पर सांसद संतोष पांडे ने कहा कि प्री प्लानिंग के साथ मॉब लिंचिंग की गई है। जय श्रीराम बोलने पर 22 साल के युवक को घसीटकर धारदार हथियार से मारा गया है। (Violence in Bemetara Biranpur)

Back to top button
error: Content is protected !!