Google Analytics —— Meta Pixel

पति ने पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी, भाई से कहा- मेरे पैसे ले लेना…

Jhajjar Murder and Suicide: देश में हत्या और आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच हरियाणा के झज्जर में एक शख्स ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। मामला झज्जर जिले के मदाना खुर्द का है। सुबह जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो लोगों ने घर में झांक कर देखा। तब घटना का खुलासा हुआ। एक साथ चार लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।  

यह बी पढ़ें:- कोरोना को लेकर CM भूपेश बघेल ने की हाईलेवल मीटिंग, सभी जिलों को दिए ये निर्देश

झज्जर के दुजाना थानेदार सुनील कुमार ने घटना के बारे में बताया कि गांव मदाना खुर्द में नरेश नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों की हत्या करके खुदकुशी कर ली। नरेश को मानसिक तौर पर कुछ परेशानी थी, जिसका इलाज कराया जा रहा था। मृतकों की पहचान 42 साल के नरेश, उसकी 39 साल की पत्नी सुमन, 16 साल की बेटी अनुष्का और बेटे नमन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी सुमन और बच्चों की हत्या के बाद नरेश अपने भाई के यहां रोहतक चला गया, जहां से आधी रात को घर लौटा। (Jhajjar Murder and Suicide)

रोहतक से वापस लौटने के बाद उसने अपने मकान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। पत्नी और बच्चों का गला घोंटा गया है। इनके गले पर निशान मिले हैं। वहीं बेटी अनुष्का के सिर पर चोट का निशान भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसके सिर पर भी किसी चीज से वार किया गया था। नरेश ने जान देने से पहले अपने से कहा था कि मैं दुनिया छोड़ रहा हूं। कुछ लोगों पर मेरे पैसे हैं। मेरे जाने के बाद उनसे रुपये ले लेना। इसे लेकर भाई ने खूब समझाया भी, लेकिन शायद ईश्वर को कुछ ओर ही मंजूर था। गांव में गमगीन माहौल के बीच शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।  (Jhajjar Murder and Suicide)

Back to top button
error: Content is protected !!