ओवरटेक करते समय नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, हादसे में 13 लोगों की मौत
Shahjahanpur Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण और दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां तिलहर के बिरसिंहपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गर्रा नदी में गिर गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। DM ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ट्रॉली में 30 से 35 लोग सवार थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली रटा पुल से रेलिंग तोड़ती हुई नदी में गिरी। सनौरा के लोग भागवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे। SP एस आनंद के मुताबिक हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चें शामिल हैं। (Shahjahanpur Accident)
यह भी पढ़ें:- 6 GB रैम के साथ लांच हुआ लावा का पावरफुल स्मार्टफोन, जानें फोन की कीमत और फीचर्स
जनपद शाहजहांपुर में दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य संचालित करने व घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 15, 2023
जानकारी के मुताबिक दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम से लोग अजमतपुर गांव में हो रही भगवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों ट्रॉलियां एक दूसरे को ओवरटेक करने लगी, जिसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 40 फीट नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही ट्रॉली को सीधा किया। इसके साथ ही ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। (Shahjahanpur Accident)
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद शाहजहांपुर की गर्रा नदी में वाहन गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 15, 2023
वहीं हादसे को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा देने का ऐलान किया है। (Shahjahanpur Accident)
शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने की दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की दुुःखद सूचना प्राप्त हुई है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें, परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दें।
जिला प्रशासन को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) April 15, 2023
वहीं UP के डिप्टी CM केशव मौर्य ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने की दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की दुुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें, परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दें। जिला प्रशासन को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। सपा नेता और पूर्व CM अखिलेश यादव ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- शाहजहांपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मृत्यु, अत्यंत दु:खद। दिवंगत आत्माओं को शांति दें भगवान। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दे सरकार। (Shahjahanpur Accident)
शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, 13 की मौत: गर्रा नदी पुल पर हादसा, 30 से अधिक लोग सवार थे। pic.twitter.com/H7wML1ly65
— Dinesh shukla (दिनेश शुक्ला) 🇮🇳 (@Dinehshukla) April 15, 2023



