Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Mata Kaushalya Mahotsav: सिंगर मैथिली के गीतों से गूंजेगा चंदखुरी

Mata Kaushalya Mahotsav: माता कौशल्या महोत्सव का आगाज शनिवार को हो चुका है। महोत्सव के दूसरे दिन चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में देश की मशहूर क्लासिकल सिंगर मैथिली ठाकुर अपने भक्तिमय गीत-संगीत और भजनों की प्रस्तुति देंगी। मूलतः बिहार की रहने वाली मैथिली ठाकुर ने देश के युवा वर्ग में अपने गीत-संगीत से एक अलग पहचान बनायी है और पूरा देश उनके गीत-संगीत का कायल है।

माता कौशल्या महोत्सव (Mata Kaushalya Mahotsav) के दूसरे दिन मुंबई की मशहूर गायिका कविता पौडवाल के भक्तिमय भजनों की भी प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही वाराणसी से आए व्योमेश शुक्ल द्वारा श्री राम की शक्ति पूजा की प्रस्तुति महोत्सव के मंच से की जाएगी। इन दोनों कलाकारों की प्रस्तुति महोत्सव के पहले दिन होनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से इनकी प्रस्तुति आज महोत्सव के दूसरे दिन होगी।

यह भी पढ़ें : Horoscope 24 April 2023: आज का राशिफल, सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

महोत्सव के दूसरे दिन दर्शक मुंबई से आई रमिंदर खुराना के भक्तिमय शास्त्रीय नृत्य-वाटिका की प्रस्तुति का भी आनंद ले सकेंगे। छत्तीसगढ भिलाई के रहने वाले प्रभंजय चतुर्वेदी भी अपने भक्तिमय गीत-संगीत व भजनों को महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगे।

माता कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, अध्यक्ष के रूप में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया उपस्थित रहेंगे।

मानस मंडलियों की महिलाओं को माता कौशल्या अलंकरण

अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही मानस मंडलियों की महिलाओं को माता कौशल्या अलंकरण दिया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के लिए शासन ने यह विशेष पहल की है। चंदखुरी में आयोजित माता कौशल्या महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर यह घोषणा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने की। रिमझिम बारिश के बीच मंत्री ने कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की। श्री भगत ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी संस्कृति कला और साहित्य को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने एवं इन्हें आगे बढ़ाने जो कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। उसके चलते प्रदेश को नई पहचान देश-दुनिया में मिल रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!