Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर के कमल विहार का बदला नाम, अब कहलाएगा कौशल्या विहार, पढ़ें पूरी खबर

Name of Kamal Vihar: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बोरियाखुर्द में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को 167 करोड़ रूपए के विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें 36 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और 126 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पालिक निगम रायपुर के 09 कार्यों के लिए 38 करोड़ 02 लाख 79 हजार रुपये, नगर पालिक निगम बीरगांव के 16  कार्यों के लिए 05 करोड़ 78 लाख 76 हजार रुपये तथा लोक निर्माण विभाग के 12 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 38 करोड़ 56 हजार के कार्यों का भूमिपूजन किया।

यह भी पढ़ें:- कोच्चि में PM मोदी ने पैदल किया रोड शो, कहा- पिछली सरकारों ने हर सेक्टर में घोटाले किए

CM भूपेश बघेल ने नगर पंचायत माना के विकास कार्यों के लिए 44 करोड़ 37 लाख रुपये,स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग से संबंधित विकास कार्यों के लिए 19 लाख 36 हजार रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के लिए 04 करोड़ 03 लाख 22 हजार की लागत के 02 विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया। विकास की इबारत लिखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 36.57 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। (Name of Kamal Vihar)

इनमें नगर पालिक निगम रायपुर के 13 कार्यों के लिए 32 करोड़ 76 लाख 33 हजार, नगर पालिक निगम बिरगांव के 02 कार्यों के लिए 74 लाख 87 हजार, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के कार्य के लिए 50 लाख 36 हजार, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन के 01 कार्य के लिए 02 करोड़ 56 लाख 41 हजार रुपये की  राशि  के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विकास की विभिन्न सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसानों और आम जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है। (Name of Kamal Vihar)

रायपुर ग्रामीण विधानसभा में CM भूपेश बघेल की घोषणाएं  

  • कबीर नगर और सड्डू स्थित हाउसिंग बोर्ड की पुरानी कालोनियों की नालियों, सीवर लाइन, चेंबर की मरम्मत-सुधार कार्य करवाएंगे।
  • विधानसभा क्षेत्र में आने वाली बीएसयूपी कॉलोनियों में सीवर सीपेज, चेंबरों के सुधार के लिए प्रति कॉलोनी के लिए 50-50 लाख रुपए प्रदान करेंगे।
  • बीरगांव में ITI खोला जाएगा ।
  • रायपुर नगर निगम के वार्ड 04 में नवनिर्मित शासकीय स्कूल गंगानगर भनपुरी का स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में उन्नयन किया जाएगा।
  • सरोरा के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा।
  • शासकीय मीडिल स्कूल रावाभांठा और सोनडोंगरी को हाईस्कूल में उन्नयन किया जाएगा।
  • वार्ड क्रमांक 08 के सड्डू मुक्तिधाम में बाउंड्रीवाल निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया जाएगा।
  • उरकुरा, बोरियाखुर्द के हाई स्कूलों के लिए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करवाया जाएगा।
  • वार्ड क्रमांक 07 के दलदल सिवनी महावीर क्रीड़ा खेल मैदान में अहाता निर्माण करवाया जाएगा।
  • नगर पंचायत माना कैंप के तालाब का गहरीकरण और सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा।
  • कमल विहार का नामकरण कौशल्या विहार करने की घोषणा।
  • अमलीडीह के महाविद्यालय का नामकरण कौशल्या माता के नाम पर करने की घोषणा।

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश को दी जानकारी

भगवती साहू ने बताया कि चावल और नमक फ्री में मिलता है। शक्कर 1 किलो 20 रुपये में दिया जाता है। गैस 12 सौ रुपए में मिलता है काफी महंगा है। भगवती ने कहा कि मिट्टी तेल भी महंगा है, इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस और पेट्रोल का दाम केंद्र सरकार तय करती है। वहीं कुंती द्वारा राशन देने में अनियमितता की शिकायत की गई। इन पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राशन दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री ने राशन दुकान के सामने शेड बनाने के लिए निर्देशित किया, ताकि राशन के लिए कतार में लगे लोगों को परेशानी ना उठानी पड़े। (Name of Kamal Vihar)

वहीं  राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभान्वित पथरी निवासी श्याम बघेल ने मुख्यमंत्री से कहा कि पिछले साल की चार किश्त मिल गई है। इस योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री द्वारा शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना के बारे में पूछे जाने पर लाभान्वित दलदल सिवनी की टिकेश्वरी धीवर ने बताया कि प्रतिमाह 2 बार स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गाड़ी आती है। यहां पर सभी जांच मुफ्त में होती है। फ्री में दवाइयां दी जाती है। (Name of Kamal Vihar)

शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना की दी जानकारी

टिकेश्वर ने बताया कि मेरी तबीयत खराब थी और मैंने गांव में हिमोग्लोबिन जांच कराया,  डॉक्टर ने अच्छे से इलाज किया, अब मेरी तबीयत ठीक है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के बीच पूछा किनका राशन कार्ड नहीं बना है,  इस पर देवांतीन साहू ने राशनकार्ड बनाने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सर्वे सूची में नाम होने पर कार्ड बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे सूची में नाम होने पर बीपीएल कार्ड बनाया जाएगा। (Name of Kamal Vihar)

Back to top button
error: Content is protected !!