Google Analytics —— Meta Pixel

छुट्टियों से भरा है मई महीना, टोटल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

May Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने मई महीने के लिए बैंक की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। मई 2023 में देशभर के अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कुल 12 दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक हमेशा की तरह दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश के अलावा मई में कई अन्य छुट्टियों के कारण विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा 6 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों को देखते हुए भी बैंक छुट्टियां दी जाती है।

 यह भी पढ़ें:- फ्रांस की यूनिवर्सिटी ने CM भूपेश बघेल को डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा, पढ़ें पूरी खबर

ऐसे में लोग छुट्टियों की जानकारी लेकर पहले ही बैंक से जुड़ा अपना काम निपटा सकते हैं। ऐसे में अगर आपका मई में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको इस महीने पड़ने वाली बैंक की छुटि्टयों का पता होना चाहिए। RBI के मुताबिक इस महीने में देशभर में बैंक 12 दिन बंद रहने वाले हैं। बता दें कि 1 मई को महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे। शिमला में 20 से 22 मई तक लगातार 3 दिन बैंकों में काम काज नहीं होगा। 20 मई को दूसरा शनिवार और 21 मई को रविवार है। इसके अलावा 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर भी बैंक बंद रहेंगे। (May Bank Holiday)

तारीख  
बंद रहने का कारण
कहां बंद रहेंगे
1  मई महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस                                                 बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर,पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम
2  मई नगर निगम चुनाव शिमला
5  मई बुद्ध पूर्णिमा अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर
7  मई रविवार सभी जगह
9  मई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती कोलकाता
13  मई दूसरा शनिवार सभी जगह
14  मई रविवार सभी जगह
16  मई स्टेट डे गंगटोक
20  मई चौथा शनिवार सभी जगह
21  मई रविवार सभी जगह
22  मई महाराणा प्रताप जयंती शिमला
28  मई रविवार सभी जगह

अगर बैंक हॉलिडे के दिन आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं। तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप UPI भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।  बैंक आम लोगों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। आजकल इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के कारण लोगों के ज्यादातर काम घर बैठे ही हो जाते हैं, लेकिन बड़े अमाउंट का कैश विड्रॉल करने के लिए, डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम के लिए बैंक की जरूरत पड़ती है।  (May Bank Holiday)

RBI पहले ही जारी कर देती है लिस्ट

बता दें कि बैंक में हर महीने छुट्टियों की सूची पहले ही जारी कर दी जाती है। बता दें कि कई राज्यों के बैंकों में समारोहों और कैलेंडर के आधार पर अलग-अलग छुट्टियां मिलेगी। RBI ने क्षेत्रीय छुट्टियों और कैलेंडर के आधार पर बैंकों के लिए कई छुट्टियां रखी हैं। मई की बात करें तो इस महीने बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। कई बार हमें बैंक से संबंधित जरूरी काम पड़ता है, लेकिन उस दिन बैंक की छुट्टी रहती है और हम परेशानी में पड़ जाते हैं। बैंकों की छुट्टियां जनने के लिए इस पर करें क्लिक। (May Bank Holiday)

Back to top button
error: Content is protected !!