Google Analytics —— Meta Pixel

कर्नाटक दौरे पर CM भूपेश बघेल, PM मोदी को कहा- प्रचारमंत्री बन गए हैं प्रधानमंत्री

CM Bhupesh in Karnataka: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल कर्नाटक के दौरे पर है, जहां वे पार्टी के पक्ष से प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच  उन्होंने बेंगलुरु में सभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री आज प्रचारमंत्री बन गए हैं। पूर्वोत्तर जल रहा है, हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, लेकिन PM कुछ नहीं बोल रहे। वे कर्नाटक के लोगों के हित में क्या करेंगे इस पर कोई चर्चा नहीं है, बस अपना प्रचार कर वोट मांग रहे हैं। हिमंता बिस्वा सरमा जवाब देने लायक व्यक्ति नहीं है, जो सत्ता के लिए दल बदले ऐसे व्यक्ति के बारे में बात कर मैं अपनी जुबान खराब नहीं करूंगा। 

यह भी पढ़ें:- कर्नाटक में PM मोदी के चुनाव कैंपेन का आखिरी दिन, कहा- जो प्यार दिया उसे ब्याज समेट लौटाऊंगा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा से ज्यादा लालची आदमी कोई है ही नहीं, उन्हें पहचान ही कांग्रेस पार्टी ने दी है। बिना रीढ़ का आदमी एक जांच क्या बैठी कि भाजपा की गोद में जा बैठे। उनकी नैतिकता क्या है कि वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप लगाएं। (CM Bhupesh in Karnataka)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक के हुबली में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक की गरीब जनता को 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे। हम महिलाओं को 2 हजार रुपए महिला सम्मान निधि देंगे। पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा को 3 हजार रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देंगे। ये सारी योजनाएं कांग्रेस ने कर्नाटक के लोगों को गारंटी के तौर पर दी है। आप कर्नाटक में इतनी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाइए कि भाजपा के विधायक चोरी करने का सोच भी ना सके। (CM Bhupesh in Karnataka) 

वहीं असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलुरु में कहा कि कर्नाटक में राहुल गांधी लोगों को गारंटी दे रहे हैं, मेरा सवाल है कि राहुल गांधी की गारंटी कौन लेगा…सोनिया गांधी पिछले 20 साल से अकेले राहुल गांधी को खड़ा करने की लड़ाई लड़ रही हैं, अब यह व्यक्ति (राहुल गांधी) कैसे आकर कर्नाटक के लोगों को गारंटी दे सकता है?। 

असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जब PFI पर प्रतिबंध लगाया गया तो कई दलों ने इसकी निंदा की लेकिन कांग्रेस अपने धर्मनिरपेक्षता के चलते निंदा नहीं कर पाई तो उन्होंने इसकी बजरंग दल से बराबरी की…कर्नाटक में जब सिद्धारमैया की सरकार थी तब उन्होंने PFI के खिलाफ मामले वापस लिए और उन्हें जेल से रिहा किया। (CM Bhupesh in Karnataka)

Back to top button
error: Content is protected !!