Google Analytics —— Meta Pixel

सीपत और मस्तूरी बनेंगे नगर पंचायत, CM भूपेश ने की कई घोषणाएं

CM Masturi Bhet Mulaqat: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के सीपत में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कई घोषणाएं की है। CM ने कहा कि बिलासपुर जिले के सीपत और मस्तूरी नगर पंचायत बनेंगे। पचपेड़ी में महाविद्यालय आरंभ होगा।इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति जानने हितग्राहियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मस्तूरी विधानसभा के लिए 96 करोड़ 99 लाख रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

यह भी पढ़ें:- जनता में ही ईश्वर का वास, जनता की सेवा ही हमारा धर्म: CM भूपेश बघेल

22 करोड़ 47 लाख रुपए से ज्यादा राशि के 13 विकासकार्यों का लोकार्पण और 74 करोड़ 51 लाख रुपए से ज्यादा राशि के 66 विकासकार्यों का भूमिपूजन किया गया है। भेंट-मुलाकात के दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। (CM Masturi Bhet Mulaqat)

रागी की फसल ले रहे किसानों ने कहा काफी लाभ हो रहा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मिलेट मिशन को प्रोत्साहित किए जाने के जमीनी असर नजर आने लगे हैं। देवदत्त साहू ने बताया कि इस बार दो एकड़ में रागी लगाया है। उम्मीद है कि पचास से साठ हजार रुपए का फायदा मिल जाएगा। इसमें लागत भी कम है और 90 दिन की फसल है। पानी भी कम लगता है। मुझे तो इसकी खेती अच्छी लगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी की धान फसल में 110 से 120 दिन का समय लगता है। यह आपने अच्छा किया। (CM Masturi Bhet Mulaqat)

खेती के माध्यम से 4 लोगों को नौकरी दी: किसान चंद्रप्रकाश कौशिक

किसान चंद्रप्रकाश कौशिक ने कहा कि पहले मैं खेती से दूर जा चुका था। कुछ कर्ज था। 2018 तक नौकरी करता था। जब कर्जमाफी हुई तो तीन लाख रुपए माफ हो गया। आपके निर्णयों से खेती काफी लाभप्रद हो गई है। सारी किश्तें मिल गई हैं। समय पर धान का पैसा मिल जाता है। पहले नौकरी करता था, अब चार लोगों को नौकरी दे रहा हूं। मुख्यमंत्री ने पूछा कि बहु के लिए क्या लाए। श्री कौशिक ने कहा कि अभी साल भर ही हुआ है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि शादी के लिए कर्ज लिया क्या। कौशिक ने कहा कि नहीं, इसकी जरूरत ही नहीं पड़ी। मुख्यमंत्री ने खुशी जताते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा हो रहा है। (CM Masturi Bhet Mulaqat)

पहले शादी ब्याह जैसे मंगल आयोजनों के लिए किसानों को कर्ज लेना पड़ता था, अब खेती किसानी में लाभ होने लगा है इसलिए कर्ज भी नहीं लेना पड़ रहा है। श्री कौशिक ने बताया कि वो राजीव गांधी युवा मितान क्लब से भी जुड़े हैं। वे क्लब के अध्यक्ष हैं। जब पहली बार छत्तीसगढ़िया खेल कराए तो बच्चे खेल नहीं पा रहे थे। तब हम लोगों को लगा कि मुख्यमंत्री जी ग्रामीण खेलों को बढ़ाने के लिए कितना अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग सप्ताह में एक दिन क्लब के माध्यम से श्रमदान करते हैं। (CM Masturi Bhet Mulaqat)

आत्मानंद स्कूल में पढ़ रही छात्रा ने लाए 91 प्रतिशत अंक

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं से चर्चा भी की। फलक पटेल ने बताया कि वो स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ती हैं। अभी 10वीं बोर्ड का नतीजा आया और इसमें 91 प्रतिशत अंक आए हैं। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। मुख्यमंत्री ने माता-पिता के बारे में पूछा। फलक ने बताया कि मेरे पिता कोविड आपदा में नहीं रहे। महतारी दुलार योजना से मुझे स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन मिला। मुख्यमंत्री ने फलक को अच्छे नंबरों के लिए बहुत बधाई दी। गरिमा यादव ने बताया कि उनके स्कूल में बहुत अच्छी पढ़ाई होती है।

दूध से ज्यादा कमा रहा हूं गोबर में: उत्तरी विश्वकर्मा

उत्तरी विश्वकर्मा ने बताया कि उनका समूह वर्मी कंपोस्ट बनाने का काम करता है। उन्होंने ढाई लाख रुपए का वर्मी कंपोस्ट बेचा है। 70 हजार रुपए की आय केंचुआ बेचकर हुई है। बचत राशि हम सब लोगों ने बांट ली। साथ ही बचत की ही राशि का कुछ धन इकट्ठा कर भागवत कथा भी गांव में कराई। निखिल जायसवाल ने बताया कि वे हर महीने 80 से 90 क्विंटल गोबर बेचता हूं। इसके माध्यम से मैं 20 हजार रुपए तक महीने कमाता हूं। दूध से ज्यादा कमाई तो मैं गोबर से कर रहा हूं। वहीं मिथिलेश श्रीवास ने बताया कि सही समय पर बेरोजगारी भत्ता मिला है। अब वे खूब पढ़ाई करेंगे। (CM Masturi Bhet Mulaqat)

सीपत में CM भूपेश बघेल की घोषणाएं

  • ग्राम पंचायत सीपत और मस्तूरी को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत पचपेड़ी में शासकीय महाविद्यालय खोला जाएगा।
  • खम्हरिया में पुलिस चौकी स्थापना को स्वीकृति दी जाएगी।
  • मस्तुरी में संचालित अनुसूचित जाति कन्या प्री मेट्रिक और पोस्ट मेट्रिक छात्रावास में 50-50 सीटों की बढ़ोतरी की जाएगी।
  • ग्राम जयरामनगर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलेंगे।
  • ग्राम पंचायत कुकदा की मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में और धनिया और ग्राम महमंद की हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत पेंड्री से खोरसी पहुंच मार्ग में पुल निर्माण समेत डामरीकरण करवाया जाएगा।
  • ग्राम सीपत में समेताभाठा से देवरहा मंदिर तक, सुखरीतालाब से सेमरिया बाबा आश्रम तक WBM सड़क बनाएंगे।
  • सीपत के नवाडीह चौक से पुराना दर्राभाठा रोड का डामरीकरण करवाया जाएगा।
  • ग्राम दर्राभाठा में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
  • ग्राम जांजी में खाद्य भवन निर्माण करवाया जाएगा।
  • ग्राम बेलटुकरी में सीसी रोड और मिनी स्टेडियम निर्माण करवाया जाएगा।
  • ग्राम देवरी में नये पंचायत भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
  • मस्तूरी मुख्यालय में विश्रामगृह का निर्माण करवाया जाएगा।
  • कुटेला धाम का पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाएगा।
Back to top button
error: Content is protected !!