Google Analytics —— Meta Pixel

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने स्काई डाइविंग का उठाया लुत्फ, लिखा – आकाश की कोई सीमा नहीं

रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने स्काई डाइविंग (sky diving) का लुत्फ उठाया. सिंहदेव ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर कर लिखा है, आकाश की पहुंच की कोई सीमा नहीं. 70 साल के सिंहदेव ने स्काई डाइविंग का अनुभव शेयर करते हुए लिखा है कि यह वास्तव में एक असाधारण साहसिक कार्य था. यह बेहद सुखद अनुभव था.

यह भी पढ़े :- G7 Summit: भारत-अमेरिका के बीच दिखी गजब की केमेस्ट्री, मोदी के पास चलकर आए बाइडेन, लगाया गले

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ऑस्ट्रेलिया की सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का अध्ययन करेंगे. इस यात्रा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ऑस्ट्रेलिया के संबंधित अधिकारियों और योजना से जुड़े बुद्धिजीवियों से भी मुलाकात करने वाले हैं. साथ ही वहां के स्वास्थ्य विशेषज्ञों से भी सिंहदेव बातचीत करेंगे. ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय समुदायों के लोगों से भी सिहंदेव की मुलाकात होगी.

देखें सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा…

विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था कि “ऑस्ट्रेलिया की यह आधिकारिक यात्रा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इसके संबंध में सहमति मिली है. ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल भारत से तीन गुना है और छत्तीसगढ़ से तो 20 गुना बड़ा है. (sky diving)

हालांकि, इस भौगोलिक क्षेत्र में हमारी आबादी करीब करीब समान है. वहां का सिस्टम क्या है? प्रारंभिक जानकारी है कि वहां 2 फीसदी टैक्स और फिर सेस लगाया जाता है. इसी टैक्स से लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराते हैं. तो उनका सिस्टम कैसा है और चलता कैसा है. आर्थिक आवश्कताएं हैं, तो अतिरिक्त टैक्स की जरूरत पड़ेगी या जो वर्तमान आय के स्त्रोत हैं छत्तीसगढ़ में वह पर्याप्त रहेंगे. (sky diving)

Back to top button
error: Content is protected !!