Google Analytics —— Meta Pixel

राशिफल मंगलवार 19 अक्टूबर 2021 : सुखी जीवन के लिए करें यह उपाय, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

राशिफल मंगलवार 19 अक्टूबर 2021 व सुखी जीवन के उपाय : दान, भोजन (मन्त्र हिन्दू एवं जैन धर्म ) 19 अक्टूबर2021, दिन- मंगलवार। तिथि-चतुर्दशी। चन्द्र राशी –मीन। व्रत- शरद पूनम, को जगर पूजा-लक्ष्मी पूजा, रत्रि में माँ लक्ष्मी पृथ्वी लोक में भ्रमण करती हैं “को जाग रहा है?” रात्रि में जो जगता है लक्ष्मी स्मरण करता ,धन की समस्या दूर होती है। कार्य सिद्ध सफल योग -12:13 से तक। पंचक-दिनरात्र। तुला संक्रांति – (दान वस्तु) चावल, दलीय, टिल, केसर, माचिस, वस्त्र। कही आंशिक एवं कही प्रबल वर्षा योग-(17-20अक्टूबर) : मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र एवं पश्चमी एवं अन्य प्रदेशों के दक्षिणी, पहाड़ी, पर्वतीय एवं बंगलौर में वर्षा योग।

पूर्णिमा रात्रि अमृत वर्षा खीर में आज की रात्रि चन्द्र पूर्ण 16 कला, का रहेगा। इसलिए इसकी रश्मियों किरणो से “स्वास्थ्य आरोग्य दायनी अमृत तुल्य लाभ प्रद” प्रभाव निर्झरित निसृत होगा। खुले आकाश मे खीर किसी जाली या सूती वस्त्र से ढँककर रखे एवम 20 अक्टूबर को प्रयोग करे।

राशिफल मंगलवार 19 अक्टूबर 2021

मेष राशि (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

आर्थिक दृष्टि से यह समय कठिनाइयों से परिपूर्ण है। खर्चे बढ़ेंगे। अपनी धन सम्पदा का ध्यान रखें। अपव्यय से बचें। अपने द्वारा किए जा रहे व्यवहार के प्रति विशेष सचेत रहें। आपको मनवांछित फल न मिलना संभव है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। आँखों में कोई संक्रमण हो सकता है अत: आँखों का विशेष ध्यान रखें। मानसिक रुप से आप व्यथा व बैचेनी अनुभव कर सकते हैं।

वृष राशि (Taurus) – , , , , वा, वी, वू, वे, वो.

आपको अधिक धन उपार्जन व सम्पत्ति अर्जित करने में सहायक होगा। आपको अटकी हुई धनराशि भी प्राप्त हो सकती है। व्यक्तिगत रुप से यह दिन प्रसन्नता, सुख व परम प्रिय मित्रों के साथ आनन्ददायक है। परिवार के सदस्यों का मेल मिलाप व पुराने मित्रों के साथ एकत्रित होकर पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं। विवाहित व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है। आप मानसिक रुप से प्रसन्न व शान्तचित्त रहेंगे। ग्रह सर्व सुख शांति सफलता देने के लिए तत्पर हैं। इस माह इतना अनुकूल समय न मिला है ओर न ही आपको शेष दिनो मे  मिलेगा। प्रत्येक कार्य आपके अनुकूल होगा।

यह भी पढ़ें : सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु 26 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, यह हैं प्रक्रिया

मिथुन राशि (Gemini) – का, की, कू, , , , के, को, ह.

यह समय इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति तथा सांसारिक व भौतिक सुख प्राप्त करने का है। यदि आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो उपयुक्त समय है। आप व आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, पदोन्नति एवम् प्रशंसा की आशा कर सकते हैं। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। इस विशेष समय में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। माह की सर्वश्रेष्ठ अवधि का सर्वाधिक प्रयोग करिए। बिना समय का अपव्यय कर, अधिकतम उपयोग प्रयोग करिए। जिस कार्य को भी हाथ में लेंगे, उसकी पूर्णता सुनिश्चित समझिए। निर्णय या लंबित कार्य पूर्ण करने  के लिए एसा सर्वोत्तम समय दो दिन बाद नहीं मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

तुलनात्मक रूप से स्त्री वर्ग के लिए दिन अधिक व्यवधान पूर्ण रहेगा। अपने व्यापार अथवा कार्यालय में साधारण दिनों से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। पेट की गड़बड़ अथवा छाती का कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान अथवा दान जैसा पुण्य कार्य सफलतापूर्वक करेंगे। आपको समाज में प्रसिद्धि भी मिलने की संभावना है। शत्रुओं पर विशेष नजर रखें क्योंकि उन्हीं के कारण हानि होने की संभावना है। भाग्य एवं संतान सुख बाधा, विघ्न बाधा, कष्ट, स्वागत करने को आतुर हें। अपनी भावनाओ पर नियंत्रण रखिए। आपके प्रयासो को सफलता के पंख लगने ही वाले हैं।

सिंह राशि (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

पारिवारिक सुख में कमी होगी। दांपत्य साथी की ओर से अनावश्यक परेशानियां पैदा की जाएंगी, वाद विवाद की स्थिति से बचें। कोई अपने दिए हुए प्रॉमिस को पूरा नहीं कर सकेगा। नए कार्य या उत्तरदायित्व लेने से बचना चाहिए। रोजगार में किसी भी प्रकार की जोखिम लेना उचित नहीं रहेगा। महत्वपूर्ण प्रपत्र या पत्र पर हस्ताक्षर से पहले सूक्ष्म अध्ययन करना, भविष्य उपयोगी सिद्ध होगा। संतान पक्ष की ओर से चिंता या दायित्व बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo) – टो, , पी, पू, , , , पे, पो.

जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। यह समय सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है। आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक दिन है। नए मित्र, विशेषकर विपरीत लिंग वाले मित्र बनाने हेतु यह समय अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा और आपको अपने जीवनसाथी के साथ आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे। संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी। दिन की इस अवधि में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप स्वयं अपने आप में व परिवार के साथ शान्ति अनुभव करेंगे। इस दिन को कुल मिलाकर सुख से परिपूर्ण कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : बलौदाबाजार : 6 नये राशन दुकान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, पढ़ें पूरी खबर

तुला राशि (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

स्त्री वर्ग के लिए दिन बाधा एवं व्यवधान पूर्ण रहेगा|यह समय आगे बढ़ कर लक्ष्य को पकड़ लेने का है आपकी सफलता के योग हैं। आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे, नए मित्र भी बनाएँगे, विशेष रुप से विरीत लिंग वालों को। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप नीरोग काया का आनन्द उठाएँगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप प्रसन्न रहेंगे। उदर कष्ट संभव है। रोजगार, व्यवसाय मे आशा के अनुरूप सफलता की प्रबल संभावनाएं है। शत्रु वर्ग के विरुद्ध सफलता का उत्तम अवसर है। विवादास्पद मामलों मे प्रयासो के सुपरिणाम अवश्य ही मिलेंगे। यात्रा वर्जित, नए कार्य न करे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

अपने कार्य इच्छानुसार पूरे न कर पाने के कारण, आप मानसिक रुप से अशांत रहेंगे। वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है। आप कुछ रुपया गँवा सकते हैं। आपको हानि हो सकती है। धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य की ओर सदा से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पूर्ण मनोयोग से धैर्य, शांति एवं भावनाओं पर नियंत्रण रखिए। सक्रियता, विनियोजन, विपणन, लेनदेन, महत्वपूर्ण कार्य लंबित/स्थगित, रखना ही श्रेयष्कर होगा।

धनु राशि (Sagittarius) – ये, यो, , भी, भू, , , , भे.

स्त्री वर्ग की तुलना मे पुरुष वर्ग के लिए दिन अधिक व्यवधान पूर्ण रहेगा|स्वयं का या परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के योग हैं। रोग खर्च एवं कष्ट का कारण हो सकता है। आपके आत्मविश्वास मे कमी होगी। आर्थिक दृष्टि से यह कठिन समय है। खर्चे बढ़ सकते हैं। आप द्वारा हुई गलतियाँ सफलता या सुख को प्रभावित कर सकती हैं। धन सावधानी पूर्वक खर्च करें। आपको अपने आत्मीयजनों से मधुर सम्बन्ध बनाए रखने में सतर्कता बरतनी है। मतभेद या परस्पर शत्रुता पनप सकती है। क्रोध को अनियंत्रित न होने दे। पूर्ण मनोयोग से धैर्य, शांति एवं भावनाओं पर नियंत्रण समय की मांग है। सक्रियता, विनियोजन, विपणन, लेनदेन, महत्वपूर्ण कार्य लंबित/स्थगित, रखना ही श्रेयष्कर होगा।

मकर राशि (Capricorn) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी.

यह समय धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति, धन की प्राप्ति योग हैं। आज अपेक्षित आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको अति उत्तम भोजन, वस्त्र  सुख मिल सकता है। आपके सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विरोधियों एवं लंबित कार्य मे सफलता मिलेगी।–यात्रा वर्जित |

कुंभ राशि (Aquarius)– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

पारिवारिक पक्ष के सुख मे कमी होगी। लोगों से अपने व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें। आप विवाद में न पड़ें। किसी को राय या सुझाव व्यर्थ में झगड़े का रुप ले सकता है। असावधानी पूर्ण व्यवहार ठेस पहुँचा सकता है। कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं। असंतोष अनुभव करेंगे। आँखों पर विशेष ध्यान दें व सतर्कता बरतें। आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा।

मीन राशि (Pisces) – दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची.

नए समाचार या प्रिय आत्मीय से मिलन,तथा सुखद स्थितियाँ आनंदित करेंगी। आपको, उत्तम वस्त्र तथा अन्य इच्छित सांसारिक वस्तुओं का सुख-साधन मिलेंगा। मित्र व परिचित निश्चित रुप से मिलेंगे। प्रेम या मित्रता सुख का भी सुयोग है। शारीरिक एवम् भावनात्मक तुष्टि का दिन है। दाम्पत्य जीवन में सुख-आनन्द होगा। मित्रों एवं प्रेम में वृद्धि की संभावना हैं। सौभाग्य, सुख व यश आज की विशेषता है। आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है। पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति तथा कार्य में उन्नति भी हो सकती है। नये कार्य, परामर्श एवं यात्रा में सावधानी अपेक्षित है। विशेष रूप से पुरुषों के लिए।

यह भी पढ़ें : बलौदाबाजार में 22 अक्टूबर को होगा हड्डी रोंगो का निःशुल्क जाँच एवं परिक्षण शिविर का आयोजन

तिथि दोष निराकरण

मदिरा, बाल नाख़ून काटना, बेल पत्र तोडना, चोलाई, पालक, कुंदरू, मसूर व्यंजन उत्पाद का प्रयोग नहीं करे। इस तिथि में यात्रा करना वर्जित है। तिल का तेल लाल रंग (चुकंदर, लाल पत्ते की भाजी, कोई भी लाल रंग की सब्जी)। काँसे के बर्तन में भोजन करना निषिद्ध है। भात भोजन में शामिल करे। कार्य के पूर्व – देवदेवेश्वर सदाशिव की पूजा करके मनुष्य समस्त ऐश्वर्यों से समन्वित होजाता है तथा बहुत से पुत्रों एवं धन संपन्न होता है। ॐ देव देवेश्वराय नम:। ओम वाम देवाय नम:।। ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।। ओम ईशानाय नम:।। तुला, मकर राशी वाले बाधा नाश के लिए अवश्य करे।

दिन के ग्रह दान एवं मंत्र

मंगलवार उपाय कुंडली में, दशा –अन्तर्दशा में होने पर, अशुभ भाव में होने पर दोष के अनिष्ट नाश हेतु अथवा मंगल ग्रह की प्रसन्नता/कृपा के लिए उपाय (अविवाहित पुरुष-कन्यायों को एवं दाम्पत्य सुख के लिए पुरुष -स्त्री वर्ग  को अवश्य उपयोग करना चाहिए) – मीठा या गुड़ खाकर, गरम दूध पीकर निकले। जिस मन्त्र का प्रयोग करे उसके (मन्त्र के) अंत में अवश्य कहे- सर्व सिद्धिम, सफलताम च सर्व वान्छाम पूरय पूरय में नम:/स्वाहा।

  1. सुख, सौभाग्य वृद्धि के लिए :- जटामांसी, मौलश्री लाल पुष्पजल मे मिला कर स्नान करे।
  2. दान :- गुड़, मसूरतांबा, लाल चन्दन युवा पुरुष, रक्षक, कनेर लाल पुष्प।
  3. दान किसे दे :- युवा अवश्यक – लाल बैल, युवा लड़का, राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मी, चौकीदार को दे।

ओम अंगारकाय विद्महे शक्ति हस्ताय धीमहि तन्नो भौम्य प्रचोदयात् आपो ज्योति रसोंमृतम, परो रजसे सावदोम।
केतु : ॐ अश्वध्वजाय विद्महे शूलहस्ताय धीमहि तन्नः केतुः प्रचोदयात्॥
जैन धर्म मंत्र : ॐ ह्रीं णमो सिद्धाणं। ॐ ह्रीं मंगल ग्रहारिष्ट निवारक श्री वासु पूज्यजिनेन्द्राय नम। सर्व शांतिं कुरु कुरु स्वाहा। मम (अपना नाम) दुष्ट ग्रह रोग कष्ट निवारणं सर्व शांतिं कुरू कुरू हूँ फट् स्वाहा।
नक्षत्र के दोष निराकरण उपाय : अहिर्बुध्न्य की पूजा करने से परम शांति की प्राप्ति होती है। अन्न दान करना चाहिए। ॐ शं, ॐ सं,  ॐहं।

Back to top button
error: Content is protected !!