Google Analytics —— Meta Pixel

Government Job : स्वास्थ्य विभाग ने 144 खाली पदों पर मांगे आवेदन, स्पीड पोस्ट से कर सकते है अप्लाई

Government Job : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं 15वां वित्त आयोग के तहत विभिन्न संविदा पदों के कुल 132 रिक्त पदों तथा जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत कुल 12 अस्थायी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गये हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला- बलौदाबाजार- भाटापारा (छ.ग.) के पते पर 16 जून 2023 तक सायं 5 बजे तक बंद लिफाफे में केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट से निर्धारित प्रारुप में भेज सकते हैं। (Government Job)

यह भी पढ़े :- ओडिशा रेल हादसा पिछले 15 सालों में देश में सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक, जानें देश का सबसे बड़ा ट्रेन हादसा

यह भी पढ़े :- बड़े तरिया के लोकार्पण के अवसर पर लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो में दिखी छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक

सभी पदों हेतु आवेदन निःशुल्क रखा गया है। विज्ञापन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, नियम-शर्तें एवं आवेदन पत्र के प्रारूप हेतु अधिकारिक वेबसाईट www.balodabazar.gov.in डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट इन अथवा कार्यालयीन सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं. (Government Job)

यह भी पढ़े :- CG Crime News : घर में घुसकर पति पत्नी पर हमला, पति की मौत, नाबालिग बेटी लापता

Back to top button
error: Content is protected !!