Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ को विकास के क्षेत्र में मिल रही नई पहचान: CM भूपेश बघेल

CM on Chhattisgarh Development: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में नई पहचान मिलने लगी है। हमारी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप हर वर्ग के लोगों में खुशहाली आयी है। यहां ग्रामीण हो और शहरी क्षेत्र, हर अंचल में निवासरत लोगों को उन्नति के भरपूर अवसर उपलब्ध हुए हैं, जिससे उनकी स्थिति मजबूत हुई है।

यह भी पढ़ें:- महर्षि वाल्मीकि ने मन के शुद्धिकरण का कार्य किया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी के एक निजी होटल में न्यूज चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हिन्दी न्यूज चैनल से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के समन्वित विकास के लिए महात्मा गांधी के बताए रास्ते का अनुशरण करते हुए सुराजी गांव योजना का बेहतर ढंग से संचालन किया जा रहा है। योजनाओं का गांव, गरीब, किसान और मजदूर वर्ग को भरपूर लाभ मिल रहा है, इससे गांव-गांव का विकास समेत उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही रोजगार देने का काम किया जा रहा है। (CM on Chhattisgarh Development)

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य को पत्र, किया ये अनुरोध…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे समाज के खासकर किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी और युवा वर्ग और गरीब, कमजोर वर्ग समेत सभी वर्ग के लोगों की भलाई, उत्थान का कार्य हो रहा है। इस तरह सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से लोगों को सुगमता से रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। (CM on Chhattisgarh Development)

Back to top button
error: Content is protected !!