आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश बघेल, सतनामी समाज के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
CM Baghel Durg Tour: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 जून को यानी आज दुर्ग जिले के विकासखंड पाटन में सतनामी समाज द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 3.10 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 3.25 बजे दुर्ग के जामगांव (आर) के कॉलेज ग्राउंंड हेलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.05 बजे पाटन के बठेना रोड स्थित सतनाम भवन में आयोजित सतनामी समाज पाटन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.25 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 26 जून से शुरू होंगे सभी स्कूल, छात्रों से संस्कृत पढ़ने की अपील
इधर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में नाबार्ड के अंतर्गत ग्रामीण आधारभूत सुविधा विकास निधि (आरआईडीएफ) से संबंधित प्रतिपूर्ति और ऋण प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा के लिए गठित हाई पावर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के स्वीकृत ऋण और प्रतिपूर्ति दावों की और वित्तीय वर्ष 2023-24 के ऋण प्रस्तावों और प्रतिपूर्ति के लिए विभिन्न लक्ष्यों के निर्धारण पर चर्चा की गई। (CM Baghel Durg Tour)
बैठक में मुख्य सचिव जैन ने राज्य शासन के कृषि, सिंचाई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, खाद्य समेत अन्य विभागों के अंतर्गत नाबार्ड द्वारा स्वीकृत ऋण परियोजनाओं के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में नाबार्ड के अंतर्गत आधारभूत सुविधा विकास निधि के अंतर्गत विचाराधीन ऋण प्रस्तावों पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश नाबार्ड के अधिकारियों को दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में वित्त विभाग के सचिव अंकित आनंद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव एस.भारतीदासन, लोक निर्माण विभाग के सचिव भुवनेश यादव समेत नाबार्ड के प्रमुख अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। (CM Baghel Durg Tour)
वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के छत्तीसगढ़ राज्य को आवंटित अधिकारियों ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मंत्रालय में सौजन्य मुलाकात की। भेंट करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के अधिकारी नम्रता चौबे, सहायक कलेक्टर बलौदाबाजार, प्रखर चंद्राकर सहायक कलेक्टर जिला कांकेर और सहायक कलेक्टर रायगढ़ युवराज मरमट शामिल थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक टी.सी. महावर भी मौजूद थे। (CM Baghel Durg Tour)



