Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर, 15 लोगों की मौत, 10 घायल

Canada Road Accident: दुनियाभर में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला कनाडा के मैनिटोबा का है, जहां कारबेरी शहर के पास एक ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। बस में सीनियर सिटिजन्स सवार थे। जानकारी के मुताबिक बस में 25 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश बुजुर्ग थे। हादसा कारबेरी के उत्तर में ट्रांस-कनाडा हाईवे पर हुआ। बस पश्चिमी मनिटोबा शहर दाउफिन से जा रही थी।

यह भी पढ़ें:- गुजरात के बाद राजस्थान पहुंचा बिपरजॉय, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जो इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बस जलकर खाक हो गई। 10 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। RCMP मैनिटोबा के अधिकारी रॉब हिल ने कहा कि दुख की बात है कि मैनिटोबा और पूरे कनाडा में यह दिन त्रासदी और दुख के रूप में याद किया जाएगा। एक्सीडेंट के बाद हिल एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दाउफिन में बहुत से लोग अपने घरवालों का वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि यह जानना कितना मुश्किल है कि जिस व्यक्ति से आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं वह आज रात घर आएगा या नहीं। (Canada Road Accident)

उन्होंने कहा कि मुझे खेद है कि हम आपको निश्चित उत्तर नहीं दे सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना स्थल पर एक अधिकारी रॉब लैसन को भेजा गया है। लैसन ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सीनियर्स को ले जा रही बस हाईवे 5 पर साउथ की ओर जा रही थी और ट्रांस-कनाडा हाईवे के पूर्व की ओर जाने वाली लेन को पार कर रही थी, तभी यह ट्रक से टकरा गई। हादसे को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दुख जताया है।  (Canada Road Accident)

हादसे में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कारबेरी, मैनिटोबा से आने वाली खबर काफी दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहा हूं जिन्होंने आज अपने प्रियजनों को खो दिया है लेकिन हम सब आपके साथ हैं। बता दें कि दुनियाभर में सड़क हादसों के खबर लगातार सामने आ रहे हैं। इसके पिछे सबसे बड़ी वजह बेकाबू रफ्तार और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करना है। कई बार जल्दबाजी के कारण भी सड़क हादसे होते हैं, जिससे किसा का पूरा परिवार ही उजड़ जाता है। ऐसे में Anmol News24 आपसे अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करें। (Canada Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!