Google Analytics —— Meta Pixel

‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं: CM भूपेश बघेल

CM Bhupesh on Yoga: छत्तीसगढ़ में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस साल ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम पर प्रदेश के शहरों और गांवों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में रायपुर के जोरा मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां 21 हजार लोगों का एक साथ योगाभ्यास करने का लक्ष्य है। समाज कल्याण विभाग ने हर घर आंगन योग को पहुंचाने और प्रोत्साहित करने के लिए योगाभ्यास करते अपनी फोटो-वीडियो #hamarYoga के साथ @cgyogayog और @chhattisgarhcmo को टैग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:- योग एक ऐसी विद्या है जो बिना पैसे खर्च किए हमें अच्छे स्वास्थ्य की देता है गारंटी

योग दिवस पर ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश के साथ ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के प्रमुख स्थलों जैसे- ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, महत्वपूर्ण नदियों वाले स्थलों पर ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के साथ सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। शहरों और गांवों के प्रमुख स्थल पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के साथ सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी और वृद्धाश्रम, सार्वजनिक उपक्रमों, शासन के सभी विभागों के प्रमुख स्थानों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। (CM Bhupesh on Yoga)

CM ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की दी बधाई

कार्यक्रम में सरपंच, वार्ड पार्षदों अन्य स्थानीय समुदाय के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक स्वैच्छिक संगठन, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, बालाश्रम, वृद्धाश्रम, दिव्यांगजनों और उभयलिंगी व्यक्तियों हेतु संचालित संस्थाएं शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें सकारात्मकता और आंतरिक भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। वास्तव में योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। CM बघेल ने कहा है कि योग को निरोग रहने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। (CM Bhupesh on Yoga)

उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। हर साल 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मनाता है। इस साल की ‘वसुधैव कुटुंम्बकंब’ के सिद्धांत पर आधारित ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम रखी गयी है। सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें। CM बघेल ने सभी नागरिकों से योग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि कहा है कि शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। इसे नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करें। ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। योग से जीवन में सकारात्मकता आएगी। तन और मन दोनो स्वस्थ्य रखकर हम ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ के साथ ‘गढ़बो स्वस्थ्य छत्तीसगढ़’ के सपने को तेजी से साकार कर सकते हैं। स्वस्थ्य रहें और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करें। (CM Bhupesh on Yoga)

Back to top button
error: Content is protected !!