Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में बढ़ा सम्मान : ब्रम्हानंद मारकंडेय

गिरौदपुरी : डॉ. बम्हानंद मारकंडेय प्रोफेसर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द दामोदर मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का बतौर प्रधानमंत्री नौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में देश के विकास में किये गये कार्यो को देश के हर राज्यो के गाँव-गाँव, घर- घर पहुँचाने का कार्यक्रम चल रहा है उसी क्रम में बिलाईगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में जुटे प्रोफेसर ब्रम्हानंद मारकंडेय ने गुरुवार को टुण्डरा मंडल के ग्राम बलौदा एवं हसुवा के ग्रामीण जनों के बीच घर- घर पहुँचकर मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा राष्ट्र के विकास में किये गये कार्यो को बतलाकर जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े :- अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से यात्रियों का पहला जत्था रवाना , एलजी ने दिखाई हरी झंडी

मोदी  (Prime Minister Narendra Modi) भारतमाता का एक ऐसा सपूत है जिसे हमेशा भारत देश की जनता की चिंता रहती है वे लगातार देश को दुनिया की नक्शे पर ऊंची मुकाम पर पहुंचाने का कार्य कर रहा है आपसभी टी.वी में समाचार देखते व सुनते होंगे कि विश्व का ताकतवर देश अमेरिका, रूस, चीन, जापान, इंग्लैण्ड भी मोदी जी का लोहा मानती है तथा भारत का नाम संयुक्त राष्ट्र संघ में बड़ा गर्व से लिया जाता है।

मोदी (Prime Minister Narendra Modi) विश्व के अन्य देशों में जब जाते है तो विदेशी लोग भी मोदी मोदी के नारों से गुंजायमान कर भारतमाता की सीना फर्क से चौड़ी हो जाती है तथा भारतवासी का हृदय गदगद हो जाता है। देश की जनता को हिन्दूस्तानी होने का मान है जिसे मोदी धर्म और राष्ट्र को बढ़ावा दे रहा है पूर्व सरकार की विसंगत भरा कार्य को सुधार कर समता मूलक, धर्मनिरपेक्ष, समाजवाद, विश्व बधुत्व, की भावना को लेकर चल रहे है तथा भारत का हर नागरिक खुशहाल रहे इस लिए जमीनी स्तर की योजना बनाकर उनका क्रियान्वयन कर उनके जीवन स्तर को उपर उठाने का बीड़ा उठाया है।

आप सभी जानते होगें मोदी पूरे भारत वर्ष के लिए समान कानून ला रहा है समूचे राज्यो में फसल खरीदी हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य( एम एस पी) लागू की हो जिसके तहत केन्द्र 2050 रु धान खरीदी का दे रहा है , राज्य में धान खरीदी 2500 में किया जा रहा है धान खरीदी की अन्तर की राशि 450 को भूपेश बघेल पूरे साल भर में चार समान किश्तों में दे रहा है, किसानो को कभी बारदानों के लिए जूझना पड़ा तो कभी खेती की रकबा की कटौती का, बार बार किसानों को अपनी ही मेहनत की कमाई की राशि के लिए दिनभर भूखे प्यासे पैसो के लिए बैंक का चक्कर काटना पड़ा।

खाद बीज के लिए भटकना पड़ा, प्रधानमंत्री आवास योजना को रोके रखा, फिर राज्य सरकार वस्तुओं पर अपनी भारी भरकम जी एस टी लगाकर भाव बढा रहा है जिसकी मार राज्य की आम जनता पर पड़ रहा है। केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं की राशि को उस योजना में खर्च न कर राशि को दबाने का तथा बंदरबाट करने का कार्य किया है। राज्य की खजाने को राज्य के विकास कार्यो में न लगाकर अन्य राज्यों के चुनाव में लगाकर प्रदेश की जनता के मुँह में तमाचा मारने का काम किया है।

मोदी जी का नाम आज जन- जन के जुबा पर है इसलिए देश में एवं राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आपसभी आम जनता भारतीय जनता पार्टी को वोट करें, कमल फूल खिलाये डबल इंजन की सरकार बनाने में ही छत्तीसगढ़ की भलाई है।

Back to top button
error: Content is protected !!