Google Analytics —— Meta Pixel

डीजल से भरा टैंकर सड़क पर पलटा, सड़क पर बहा डीजल, बर्तन में तेल भरकर लूटने लगे लोग

Diesel filled tanker overturned on the road : छत्तीसगढ़ में बस्तर के कोड़ेनार इलाके में NH 30 पर डीजल से भरा टैंकर पलट गया. टैंकर पलटते ही डीजल लूटने की होड़ मच गई. इस घटना से नेशनल हाइवे में घंटो तक जाम लगा रहा. देखते ही देखते आसपास के लोगों ने अपने पास रखे बर्तन, जर्किंग, डिब्बे सभी लेकर वाहन के पास पहुंचे, डीजल लूटने की होड़ मच गई.

यह भी पढ़े :- Cabinet Meeting : मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, आज PM ने बुलाई मीटिंग

इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. लेकिन आसपास के लोगों ने और राहगीरों ने हजारों लीटर डीजल लूट लिया. कोड़ेनार के पास अंधा मोड़ होने के चलते वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसके बाद डीजल लूटने की होड़ मच गई. (Diesel filled tanker overturned on the road)

यह भी पढ़े :- Maharashtra Political Crisis : अजीत और 8 मंत्री को अयोग्य घोषित करने की मांग, NCP ने दायर की याचिका

पुलिस को के मौके पर पहुंचने पर वहां कुछ ग्रामीण दिखे, लेकिन तब तक आधा से ज्यादा डीजल खेत से लेकर सड़क पर फैल गया था। वहीं इस घटना से एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया। (Diesel filled tanker overturned on the road)

देखिये वीडियो

Back to top button
error: Content is protected !!