Google Analytics —— Meta Pixel

फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ स्वागत

PM Modi in France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक दो दिवसीय फ्रांस दौरे के लिए पेरिस पहुंच चुके हैं। PM मोदी के पहुंचने के बाद फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने उनका स्वागत किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पेरिस के एक होटल के बाहर भारतीय समुदाय के लोग एकत्रित हुए और उन्होंने ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी को बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें:- बिहार में BJP नेताओं पर लाठीचार्ज, पिटाई से BJP नेता की मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। PM मोदी को फ्रांस के नेशनल डे यानी बैस्टिल डे पर बतौर चीफ गेस्ट इनवाइट किया गया है। दूसरी तरफ डिफेंस काउंसिल ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-M लड़ाकू विमान खरीदने के प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा नेवी 3 स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन भी खरीदेगी। PM मोदी का ये दौरा ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब भारत-फ्रांस की स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप को 25 साल पूरे हो गए हैं। मोदी से पहले 2009 में मनमोहन सिंह भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने थे, जिन्हें बैस्टिल डे में चीफ गेस्ट के तौर पर न्योता मिला था। (PM Modi in France)

PM मोदी पेरिस के ला सीएन म्यूजिकले में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। ला सीएन म्यूजिकाले में फिलहाल इंडियन एम्बेसी और मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर फेस्टिवल ऑफ इंडिया, ‘नमस्ते फ्रांस’ को होस्ट कर रहा है। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मोदी के लिए अपने ऑफिशियल हाउस एलसी पैलेस में प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी होगी। डिफेंस सेक्टर के लिहाज से PM मोदी की इस यात्रा को बेहद खास माना जा रहा है। इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच राफेल M लड़ाकू विमान को लेकर डील होने की संभावना है। (PM Modi in France)

प्रधानमंत्री मोदी अब तक 5 बार फ्रांस जा चुके हैं। उनका पहला दौरा 9 से 12 अप्रैल 2015 में हुआ था, जो एक ऑफिशियल विजिट थी। इसके बाद 1 दिसंबर 2015 को PM मोदी पेरिस में विश्व जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। तीसरी बार 2 से 3 जून 2017 को भी PM फ्रांस पहुंचे थे, जहां उनकी राष्ट्रपति मैक्रों से पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद 22 से 23 अगस्त, 2019 को भी PM मोदी ऑफिशियल टूर के तहत फ्रांस गए थे। 4 मई 2022 को PM मोदी ने फ्रांस का अपना पांचवां दौरा किया था। ऐसे में ये उनका 6वां दौरा है। (PM Modi in France)

Back to top button
error: Content is protected !!