Google Analytics —— Meta Pixel

BIG BREAKING : प्रेमसाय सिंह टेकाम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष

रायपुर : कल डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शिक्षा विभाग के पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद आज टेकाम राज्य योजना आयोग के चेयरमैन बनाए गए। आयोग के चेयरमैन अब तक सीएम होते रहे हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा रहेगा।

यह भी पढ़े :- CG BREAKING NEWS : मोहन मरकाम ने लिया मंत्री पद की शपथ

बता दें कि प्रेमसाय सिंह के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मोहन मरकाम को मंत्री बनाया गया है. आज ही कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली. मोहन मरकाम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्र ने मंत्री पद की शपथ दिलाई. इस दौरान समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, अनिला भेड़िया, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा सहित कई विधायक मौजूद थे. शपथ लेने के बाद मरकाम ने मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ मंत्रियों से आशीर्वाद लिया. हालांकि उन्हें कौन सा मंत्रालय मिलेगा ये अभी तय नहीं है. फिलहाल उन्हें आदिम जाति कल्याण विभाग सौंपने की चर्चा चल रही है.

Back to top button
error: Content is protected !!