Google Analytics —— Meta Pixel

हरेली के मौके पर होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarhi Olympics News: छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में यहां के परंपरागत खेल रचे बसे हैं। यह हमारी संस्कृति की बहुमूल्य धरोहर है। पारंपरिक खेलों के व्यवस्थित आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप पिछले साल की तरह इस साल भी विभिन्न स्तरों पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। 17 जुलाई सोमवार को हरेली तिहार के शुभ अवसर पर पूरे प्रदेश में एक साथ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ हो रहा है।  
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) और  एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद समेत कुश्ती शामिल हैं। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में तीन आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेगें। इसमें प्रथम वर्ग 18 साल की आयु तक, दूसरा वर्ग 18 से 40 साल और तीसरे वर्ग में 40 साल से अधिक उम्र के प्रतिभागी होंगे। (Chhattisgarhi Olympics News)
छह चरणों में आयोजित होगी प्रतियोगिता
राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 17 जुलाई से 22 जुलाई 2023 तक इसके बाद दूसरा स्तर जोन होगा, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक जोन होगा। इसका आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा। ब्लॉक और नगरीय क्लस्टर स्तर पर 7 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा। जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 4 सितंबर तक होगा। संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा। अंत में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसका आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा।  (Chhattisgarhi Olympics News)

राजीव युवा मितान क्लब से शुरू होगी प्रतियोगिता
 
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर प्रतियोगिता 17 जुलाई से 22 जुलाई तक नॉकआउट पद्धति से होगा। वहीं दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। इसका आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा।  विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर आयोजन 7 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा। जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 04 सितंबर तक होगा। संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसका की आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा। (Chhattisgarhi Olympics News)

विजेता प्रतिभागियों को दिया जाएगा पुरस्कार

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में विकासखंड और नगरीय क्लस्टर स्तर पर विजेता प्रतिभागियों से लेकर राज्य स्तर के विजेता प्रतिभागियों को प्रभाणपत्र समेत पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विकासखंड और नगरीय क्लस्टर स्तर प्रथम आने वाल विजेता खिलाड़ियों को 1000 रूपए, द्वितीय स्थान आने पर 750 रूपए और तीसरा स्थान आने पर 500 रूपए की पुरस्कार राशि समेत प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह जिला स्तर पर प्रथम आने वाल विजेता प्रतिभागियों को 2000 रूपए की राशि, द्वितीय आने पर 1500 रूपए और तीसरे स्थान आने पर 1000 रूपए की राशि समेत प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

संभाग स्तर पर विजेता प्रतियोगियों को प्रथम आने पर 3000 रूपए, द्वितीय आने पर 2500 रूपए और तीसरे स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को 2000 रूपए और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्तर पर ओलंपिक के अंतिम आयोजन में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को 5000 रूपए, द्वितीय आने पर 4500 रूपए और तीसरे स्थान आने वाले खिलाड़ियों को 4000 रूपए की राशि और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!