Google Analytics —— Meta Pixel

बारिश और बाढ़ से हाहाकार, ताजमहल तक पहुंचा यमुना नदी का पानी

Water Reached Taj Mahal: देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से स्थित खराब है। इस बीच दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आने के बाद एक बार फिर बढ़ने लगा है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश के आगरा-मथुरा के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यमुना का पानी आगरा में ताजमहल तक पहुंच चुका है। मथुरा में यमुना डेंजर लेवल से 1 मीटर ऊपर बह रही है। इसके चलते नदी के आस-पास के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- विपक्षी दलों की बैठक में पहुंची 26 पार्टियां, कल NDA की मीटिंग में शामिल होंगे 38 दल

वहीं 52 कॉलोनियों में भी पानी भर गया है। NDRF ने अब तक 500 लोगों को सुरक्षित राहत शिविर में पहुंचाया है। इसके अलावा अभी भी बहुत सारे लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के कायस गांव में बादल फट गया। इससे एक की मौत हो गई और 3 घायल हैं। 9 गाड़ियां पानी में बह गईं। कुल्लू के ही खराहल में भी आधी रात को बादल फटा, नाले में बाढ़ से नेउली स्कूल और कई घरों में पानी भर गया। एक गाड़ी भी चपेट में आई है। इधर, उत्तर रेलवे ने बताया कि अंबाला डिवीजन में जलजमाव के कारण 16 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। दो ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। (Water Reached Taj Mahal)

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के अंदर हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, तेलंगाना, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। इस तरह बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, सिक्किम, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, पांडुचेरी में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की वजह से जिन लोगों के घर पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं, उन्हें 1 लाख 45 हजार रुपए दिए गए हैं। वहीं जिनके घरों का कुछ हिस्सा टूटा है, उन्हें 1 लाख रुपए दिए गए हैं। हिमाचल में बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। (Water Reached Taj Mahal)

Back to top button
error: Content is protected !!