Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली में हुई NDA की बैठक, PM मोदी ने कहा- कोई दल छोटा या बड़ा नहीं…

NDA Meeting: BJP और विपक्षी पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गई है। इस बीच भाजपा को हराने के लिए बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक हुई। इसके बाद दिल्ली के अशोका होटल में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA में शामिल 38 दलों की मीटिंग हुई। बैठक में PM मोदी ने कहा कि सभी नेताओं ने NDA को मजबूती देने का काम किया है। हमारे साथ आज बादल जी और बाला साहेब के सच्चे अनुयायी मौजूद रहे। राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास के मंत्र को NDA ने सशक्त किया है। पुराने साथियों का मैं अभिनंदन करता हूं। नए साथियों का भविष्य के लिए स्वागत करता हूं। NDA के 25 सालों की यात्रा के साथ सुखद सहयोग जुड़ा है।

यह भी पढ़ें:- बोरवेल में गिरी ढाई साल की अस्मिता, 8 घंटे चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच सकी जान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरह से NDA अटल जी की एक और विरासत है, जो हमें जोड़े हुए हैं। NDA के निर्माण में आडवाणी जी ने भी बहुत अहम भूमिका निभाई थी और वो आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं…हाल ही में NDA के गठन के 25 साल पूरे हुए हैं, ये 25 साल देश की प्रगति को गति देने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे हैं। हम जब विपक्ष में थे तब भी हमने सकारात्मक राजनीति की, हमने कभी नकारात्मक राजनीति नहीं की। हमने विपक्ष में रहकर सरकारों का विरोध किया, उनके घोटालों को सामने लाए लेकिन जनादेश का अपमान नहीं किया और न ही विदेशी ताकतों की मदद मांगी। (NDA Meeting)

PM मोदी ने कहा कि जब गठबंधन सत्ता की मजबूरी से होता है, जब गठबंधन भ्रष्टाचार के इरादे से हो, जब गठबंधन परिवारवाद की नीति पर आधारित हो, जब गठबंधन जातिवाद और क्षेत्रवाद को ध्यान में रखकर किया जाता है तो वह गठबंधन देश को बहुत नुकसान पहुंचाता है। NDA का मतलब है N-न्यू इंडिया, D- विकसित राष्ट्र, A- लोगों की आकांक्षा। आज युवा, महिलाएं, मध्यम वर्ग, दलित और वंचितों को NDA पर भरोसा है। (NDA Meeting)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सिर्फ आज की जरूरतों के लिए काम नहीं कर रहे हैं, हम आने वाली पीड़ियों के भविष्य को भी सुरक्षित बना रहे हैं…हम विकास भी कर रहे हैं और विरासत को भी सहेज रहे हैं, हम मेक इन इंडिया पर भी बल दे रहे हैं और पर्यावरण की रक्षा भी कर रहे हैं, हमारी नीयत साफ है, नीति स्पष्ट है और निर्णय ठोस है। राजनीति में प्रतिस्पर्धा हो सकती है, लेकिन शत्रुता नहीं होती। मगर आज विपक्ष ने अपनी एक ही पहचान बना ली है, हमें गाली देना, हमें नीचा दिखाना। बावजूद इसके हमने देश को दलों के हित से उपर रखा है। यह NDA सरकार ही है, जिसने प्रनब मुखर्जी को भारत रत्न दिया, हमने मुलायम सिंह यादव, शरद पवार, गुलाम नबी आज़ाद जैसे अनेक नेताओं को पद्म सम्मान दिया। (NDA Meeting)

उन्होंने कहा कि जनता देख रही है कि ये पार्टियां क्यों इकट्ठा हो रही हैं? जनता ये भी जान रही है कि ऐसा कौन सा गोंद है जो इन पार्टियों को जोड़ रहा है। किस तरह छोटे-छोटे स्वार्थ के लिए मूल्यों और सिद्धांतों से समझोता किया जा रहा है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ये लोग पास-पास तो आ सकते हैं लेकिन साथ नहीं आ सकते…जो लोग आज मोदी को कोसने के लिए इतना समय लगा रहे हैं, अच्छा होता वो देश के लिए, गरीब के लिए सोचने में समय लगाते..2024 का चुनाव दूर नहीं है और देश के लोग मन बना चुके हैं कि तीसरी बार फिर NDA को ही अवसर देना है। (NDA Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!