Google Analytics —— Meta Pixel

युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात करेंगे CM भूपेश बघेल, इनडोर स्टेडियम में आयोजन

CM Yuva Bhent Mulakat: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जुलाई को रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात करेंगे। CM बघेल रायपुर संभाग के 5 जिलों के युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से CM ‘मेरे सपनों का नवा छत्तीसगढ़’ विषय पर युवाओं की सोच और सुझाव भी लेंगे।  इस दौरान युवा मुख्यमंत्री से सीधे प्रश्न पूछकर, उनके जवाब भी पा सकेंगे। मुख्यमंत्री संभाग के पांचों जिलों से आए युवाओं, कॉलेज के छात्र-छात्राओं, मितान क्लब के सदस्यों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से चर्चा करेंगे। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ विधानसभा ने विकास के अनेक सोपान गढ़े : CM भूपेश बघेल

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात की तर्ज पर अब युवाओं के साथ सीधे संवाद करेंगे। सभी वर्ग के आम नागरिकों से विधानसभावार भेंट-मुलाकात पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब प्रदेश के युवाओं से संभागवार सीधे संवाद करेंगे। इस खास आयोजन के दौरान वे युवाओं से उनके मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। वे युवाओं के प्रश्नों के जवाब भी देंगे। छत्तीसगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब के गठन से युवा-ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिली है। इन क्लबों के माध्यम से युवा अपने-अपने क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। उनमें काफी उत्साह है। (CM Yuva Bhent Mulakat)

सभी जिलों के युवाओं से बात करेंगे CM भूपेश बघेल

संभागस्तरीय आयोजन के दौरान युवा अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि उनके अनुभव का लाभ अन्य लोग भी उठा सकें। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे और युवा भी अपनी बात साझा करेंगे। वे मुख्यमंत्री से प्रश्न भी पूछ सकेंगे। कार्यक्रम में सभी वर्ग के युवाओं का प्रतिनिधित्व होगा। जारी दौरा कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जुलाई को 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक इनडोर स्टेडियम में युवाओं से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से शंकर नगर स्थित राजीव भवन आएंगे और बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे भिलाई सिविक सेंटर जाएंगे और वहां मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित महात्मा गांधी कला मंदिर में 5.30 बजे से डॉ खूबचंद बघेल जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां से शाम 6:30 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। (CM Yuva Bhent Mulakat)

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साढ़े चार सालों में युवा हित में कई फैसले लिए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफी के साथ ही राज्य में रोजगार मिशन का संचालन किया जा रहा है। साढ़े चार सालों में बड़े पैमाने पर शासकीय भर्तियां की गई हैं। हाल ही में रोक होने के बाद और लगभग 20 हजार शासकीय पदों भर्तियां की जा रही हैं। रोजगार मेलों का आयोजन कर बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक लाख 17 हजार से ज्यादा युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की राशि हर महीने प्रदान की जा रही है। अब तक 80 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। इसके अलावा राज्य की खेल अधोसंरचना को भी मजबूत किया गया है। (CM Yuva Bhent Mulakat)

Back to top button
error: Content is protected !!