हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के कारण 7 लोगों की मौत, दिल्ली में फिर खतरे के निशान से ऊपर यमुना
India Weather Alert: देश में बारिश और बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और शिमला में बादल फटने की घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई है। इससे प्रदेश में मानसून में मरने वालों की संख्या बढ़कर 154 हो गई है। वहीं दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। रविवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर सुबह 7 बजे 205.81 मीटर तक था, लेकिन शाम 4 बजे वाटर लेवल खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर निकलकर 206.31 मीटर पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री बघेल ने की बड़ी घोषणा, डेंटल के स्टूडेंट को भी मिलेगा ग्रामीण क्षेत्रों में 2 साल सेवा देने का मौका
दिल्ली प्रशासन द्वारा निचले इलाकों को खाली करने की घोषणा की जा रही है, क्योंकि यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। निचले इलाकों में रहने वाले जो लोग पानी कम होने के बाद अपने घरों में लौट आए थे, उनमें से कई फिर राहत शिविरों में लौट गए। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। इससे यमुना का वाटर लेवल और बढ़ सकता है। गुजरात के जूनागढ़ शहर में शनिवार को चार घंटे तक हुई 10 इंच बारिश से बाढ़ आ गई है। हालांकि बारिश बंद है, लेकिन कई इलाकों में अब भी पांच फीट तक पानी भरा हुआ है। (India Weather Alert)
#WATCH दिल्ली प्रशासन द्वारा निचले इलाकों को खाली करने की घोषणा की जा रही है क्योंकि आज शाम 4 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया, जो 206.31 मीटर दर्ज किया गया। pic.twitter.com/dvYNH2Vk8o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2023
वहीं महाराष्ट्र के इर्शालवाड़ी गांव में लैंडस्लाइड के चार दिन बाद भी 82 लाेग लापता हैं। मरने वालों की संख्या 26 हाे गई है। यवतमाल में बाढ़ में फंसे 45 लाेगाें को एयरफोर्स के दाे हेलिकॉप्टर्स की मदद से एयरलिफ्ट किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के आसार है। जबकि बिहार और झारखंड में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। (India Weather Alert)
#WATCH हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन के कारण किन्नौर और शिमला जिलों में तीन स्थानों पर एनएच 5 अवरुद्ध हुआ। निगुलसरी में बहाली का कार्य चल रहा है: NHAI
(वीडियो सोर्स: NHAI) pic.twitter.com/KpGAi1pf5N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2023