Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी, वन विभाग के 24 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Transfer to Forest Department: छत्तीसगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। इस बार वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं, जिसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। सरकार की ओर से वन विभाग के 24 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य शासन द्वारा व्ही श्रीनिवास राव (IFS 1990) की ‘प्रधान मुख्य वन संरक्षक’ के रूप में पदस्थापना की गई है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच भूपेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं, जिसमें अफसरों के जिले बदल दिए गए हैं। ट्रांसफर आदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिलों के संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों का नाम शामिल हैं। कुछ अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। रायपुर RTO की जिम्मेदारी संभालने वाले शैलाभ साहू को दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है। (Transfer to Forest Department) 

वहीं मुकेश कोठारी रायपुर के डिप्टी कलेक्टर बनाए गए हैं। इसी तरह वीरेंद्र सिंह को राजनांदगांव RTO की जिम्मेदारी दी गई है। अनुभव शर्मा को बिलासपुर और भूपेंद्र कुमार गावरे को बलौदाबाजार का RTO बनाया गया है। निकिता मरकाम को कोंडागांव का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। संजय कुमार मरकाम को बालोद का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सुब्रत प्रधान को बस्तर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। सीमा पात्रे को महासमुंद का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अमित कुमार सिन्हा को बिलासपुर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। (Transfer to Forest Department) 

इससे पहले छत्तीसगढ़ के 6 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया गया था। इसके साथ ही नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई। गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है, जिसमें आनंद छाबड़ा को दुर्ग से बिलासपुर भेज दिया गया है। इसी तरह रतन लाल डांगी को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हालांकि उन्हें सिर्फ रायपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अंकित कुमार गर्ग को रायपुर से सरगुजा रेंज में भेज दिया गया है। जबकि बद्री नारायण मीणा को बिलासपुर से दुर्ग रेंज भेजा गया है। राहुल भगत और राम गोपाल गर्ग का भी ट्रांसफर हुआ है। (Transfer to Forest Department) 

Back to top button
error: Content is protected !!