Google Analytics —— Meta Pixel

नूंह के बाद पलवल और गुरुग्राम में भी भड़की हिंसा, 8 जिलों में धारा 144 लागू

Violence in Haryana: हरियाणा के नूंह के बाद पलवल और गुरुग्राम में भी हिंसा भड़क गई है। पलवल में होडल के मेन बाजार के पास गांधी चौक पर कपड़े की दुकान और सिलाई मशीन की दुकान के ताले तोड़कर तोड़फोड़ और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद 50-60 लोगों की भीड़ ने परशुराम कॉलोनी की लगभग 25-30 झोपड़ियों में आग लगा दी। इसके साथ ही उपद्रवियों ने एक कबाड़े की दुकान को जला दिया। होडल में सामान से भरे हुए चार ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें:- ठाणे हादसे में जान गंवाने वालों की बढ़ी संख्या, अब तक 20 मजदूरों की मौत

वहीं पुन्हाना रोड पर बनी पार्किंग में खड़े 4 बंद बॉडी के कंटेनर को आग के हवाले कर दिया गया। इधर, गुरुग्राम के बादशाहपुर में भी दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई, जिसके बाद बाजार बंद करवा दिए गए हैं। युवकों के समूह ने सेक्टर-67 में अंसल सोसाइटी के पास बनी चार दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया गया। हालात तनावपूर्ण होते देख पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। हरियाणा में बिगड़े हालातों को देखते हुए मॉल और सिनेमाघर बंद करा दिए गए हैं। सेक्टर 65 के वर्ल्ड मार्क मॉल और बादशाहपुर एरिया मॉल को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने कंपनियों से भी वर्क फ्रॉम होम कराने की अपील की है। (Violence in Haryana)

गुरुग्राम के जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने पेट्रोल पंप संचालकों को बोलत या केन में पेट्रोल और डीजल ना देने का आदेश दिया है। बता दें कि सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा और बवाल के बाद तनाव बना हुआ है। नूंह में 2 अगस्त तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इलाके में पैरामिलिट्री की 13 कंपनियां तैनात की गई हैं। हिंसा के चलते रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और महेंद्रगढ़ समेत 8 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। नूंह में 2 अगस्त तक इंटरनेट बंद कर दिया है। नूंह में 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। (Violence in Haryana)

इधर, हरियाणा पुलिस ने घोषणा की है कि नूंह दंगों में जान गंवाने वाले होमगार्ड नीरज और गुरसेवक सिंह के आश्रितों को 57-57 लाख रुपए दिए जाएंगे। नूंह की हिंसा को लेकर हरियाणा के CM मनोहर लाल ने गृहमंत्री अनिल विज और पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान CM ने कहा कि ये यात्रा हर साल निकलती थी। कुछ लोगों ने षड्यंत्र करके हमला किया है। उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। दरअसल, नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे हिंसा भड़क गई। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग हुई, जिससे अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग घायल हुए हैं। (Violence in Haryana)

Back to top button
error: Content is protected !!