Google Analytics —— Meta Pixel

I.N.D.I.A के सदस्यों ने मणिपुर के मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

INDIA Member Meet President: मणिपुर के मुद्दे को लेकर I.N.D.I.A के सदस्यों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात की। इसे लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम चाहते हैं कि PM मणिपुर का दौरा करें और वहां शांति बहाली के लिए कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ मणिपुर मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं, जिससे PM बच रहे हैं। हमने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है। खड़गे ने कहा कि हमने राष्ट्रपति से अपील की है कि वे अलग-अलग समुदाय से दो मणिपुरी महिलाओं को राज्यसभा के लिए नामांकित करें, ताकि राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की दिशा में सही कदम उठाए जा सकें।

यह भी पढ़ें:- मानहानि केस में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट को भेजा जवाब, 4 अगस्त को होगी सुनवाई

इधर, संसद के मानसून सत्र के 10वें दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला अपनी कुर्सी पर नहीं बैठे। वे लोकसभा में विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे से नाराज थे, इसलिए उन्होंने सदन आने से इनकार कर दिया। उनकी जगह आंध्र प्रदेश के राजमपेट से सांसद पीवी मिधुन रेड्‌डी ने लोकसभा की कार्यवाही संभाली। जानकारी के मुताबिक बिड़ला तब तक संसद नहीं आएंगे जब तक विपक्ष हंगामा करना बंद नहीं करता। बता दें कि लोकसभा में मंगलवार को दिल्ली ऑर्डिनेंस पेश हुआ था। आज इस पर चर्चा होनी थी, लेकिन इससे पहले ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही 3 अगस्त के लिए स्थगित कर दी गई। (INDIA Member Meet President)

दूसरी तरफ राज्यसभा में विपक्षी दलों ने मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग करते हुए 58 नोटिस दिए, जिन्हें सभापति जगदीप धनखड़ ने अस्वीकार कर दिया। धनखड़ ने कहा कि वे PM को सदन में आने का निर्देश नहीं दे सकते हैं। ये पद की शपथ के खिलाफ होगा। ऐसा कभी नहीं हुआ। इसके बाद नाराज विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद I.N.D.I.A के सदस्यों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राज्यसभा की कार्यवाही शाम 7.15 बजे तक चलती रही। फिर 3 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई। अविश्वास प्रस्ताव पर 8 से 10 अगस्त के बीच बहस होगी। PM मोदी 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब दे सकते हैं। (INDIA Member Meet President)

Back to top button
error: Content is protected !!