Google Analytics —— Meta Pixel

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोली लगने से कुकी समुदाय के 3 लोगों की मौत

Manipur Violence : मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर राज्य में हिंसा भड़ग उठी है। खबरों के मुताबिक सुबह करीब 5.30 बजे मणिपुर के उखरुल जिले के लिटन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत थवई कुकी गांव में संदिग्ध मैतेई सशस्त्र बदमाशों और कुकी स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी हुई। जिसमें तीन कुकी लोगों के मारे जाने की खबर है। इस घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण है।

यह भी पढ़े :- Vikram Lander Chandrayaan-3 : चांद के और करीब आएगा चंद्रयान-3, आज होगी विक्रम लैंडर की डी-ऑर्बेटिंग

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। खबरों की मानें तो मैतेई उपद्रवियों ने सबसे पहले गांव के ड्यूटी पोस्ट पर हमला किया, जहां स्वयंसेवक गांव की सुरक्षा के लिए ड्यूटी कर रहे थे। इस गोलीबारी में कुकी स्वयंसेवकों के तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। मारे गए लोगों की पहचान जामखोगिन हाओकिप (26), थांगखोकाई हाओकिप (35) और होलेनसोन बाइते (24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से 37 बीएन बीएसएफ (महादेव) करीब पांच से छह किलोमीटर दूर है। (Manipur Violence )

उधर, सीपीआई (एम) (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट)) के नेताओं का एक दल मणिपुर पहुंच चुका है। सीताराम येचुरी की अध्यक्षता में चार नेताओं का ये दल 20 अगस्त तक राज्य के दौरे पर रहेगा। सीताराम येचुरी ने कहा कि हम मणिपुर के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने जा रहे हैं कि भारत उनके साथ है…मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए। हम शांति बहाल करने के लिए जो भी जरूरी होगा वह करेंगे। राज्य में स्थिति खतरनाक है और देश की एकता के लिए इसे नियंत्रित करना जरूरी है। (Manipur Violence )

Back to top button
error: Content is protected !!