Google Analytics —— Meta Pixel

इस बार अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, उत्तरप्रदेश PCC चीफ ने किया ऐलान

Rahul Gandhi Amethi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा जहां से चाहेंगी वहां से चुनाव लड़ सकती हैं, वे चाहेंगी तो वाराणसी से उन्हें कैंडिडेट बनाया जा सकता है। हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा। वहीं इस दौरान अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह 13 रुपये किलो चीनी दिलवा रहीं थी अब कहां हैं। 

यह भी पढ़ें:- कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: विश्व हिंदू परिषद ने मांस मदिरा की दुकानें बंद कराने की मांग की

बता दें कि अमेठी कांग्रेस की सीट रही थी, लेकिन साल 2019 के चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के किले में सेंध लगा दी थी। अमेठी लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने हराया था। अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस की पारवारिक सीट रही है। इस सीट से संजय गांधी, पूर्व PM राजीव गांधी, सोनिया गांधी भी लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। इसके अलावा अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी भी लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं। (Rahul Gandhi Amethi)

राहुल गांधी इस समय केरल की वायनाड सीट से सांसद हैं। राहुल गांधी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में CPI के पीपी सुनीर को लाखों वोटों के अंतर से हराया था। अब उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के बयान से चर्चा तेज हो गई है कि राहुल गांधी फिर से अमेठी में चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। हाल ही में मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सदस्यता को फिर से बहाल किया गया है। उन्हें मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उनकी सांसदी को अयोग्य घोषित किया गया था। हालांकि उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई है। साथ ही उन्हें उनका सरकारी आवास भी लौटा दिया गया है। (Rahul Gandhi Amethi)

Back to top button
error: Content is protected !!