Google Analytics —— Meta Pixel

Chandrayaan-3 Landing : चांद पर पहुंचा चंद्रयान 3, कामयाब हुआ मिशन चंद्रयान

Chandrayaan 3 Live Updates: भारत के चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। लैंडर मॉड्यूल ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की। इसी के साथ भारत पहला देश बन गया जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्‍पेसक्राफ्ट उतारा। लैंड‍िंंग सफल होते ही बेंगलुरु स्थित ISRO के मिशंस ऑपरेशंस कॉम्‍प्‍लेक्‍स (MOX) में बैठे वैज्ञानिकों समेत पूरा देश खुशी से झूम उठा।

लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम के पेट से रोवर प्रज्ञान (Pragyan Rover) बाहर निकलेगा। दोनों मिलकर चांद के साउथ पोल का हाल बताएंगे। चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए बेहद अहम है। पृथ्वी के इकलौते प्राकृतिक उपग्रह, चंद्रमा के बारे में हमें इस मिशन से बेशकीमती जानकारी मिल रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!