Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री बघेल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से दिल्ली में की भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से दिल्ली में भेंट की।

यह भी पढ़े :- CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव को लेकर AAP ने CG में नियुक्त किए सह-प्रभारी

बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने अपने ट्वीट में जानकारी दी कि “हमारी नेता, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी से आज मुलाकात हुई। देश, प्रदेश की राजनीति, आगे की रणनीति सहित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि सीएम बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) दिल्ली प्रवास पर है। गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला भी बोला था।

Back to top button
error: Content is protected !!