Google Analytics —— Meta Pixel

शादी से पहले राघव और परिणीति ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, 25 सितंबर को लेंगे फेरे

Parineeti Raghav Mahakal Darshan: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले दोनों ने उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए। दोनों ने मंदिर के नंदी हॉल से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। राघव ने धोती-सोला और परिणीति ने साड़ी पहन रखी थी। कपल ने 30 मिनट तक शांति पाठ पूजन किया। पूजन यश गुरु ने संपन्न कराया। दोनों मंदिर में करीब 1 घंटा रहे। हालांकि मीडिया से बात नहीं की। राघव चड्‌ढा ‘जय महाकाल’ का जयकारा लगाकर रवाना हुए। परिणीति चोपड़ा 8 महीने पहले यानी 25 दिसंबर 2022 को पिता के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी, 22 ट्रेनों को किया गया रद्द

रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव 25 सितंबर को राजस्थान में शादी करेंगे। इस दौरान उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। ये भी कहा जा रहा है कि शादी के बाद गुरुग्राम में कपल रिसेप्शन भी देगा। कपल ने इसी साल 13 मई को दिल्ली में सगाई की है। इंगेजमेंट सेरेमनी सिर्फ उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई। बता दें कि बीते दिनों परिणीति ने सोशल मीडिया पर राघव के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि हमनें सिर्फ साथ में एक ही बार नाश्ता किया था और मुझे पता था कि ये मेरे लिए बिल्कुल सही हैं। ये सबसे खूबसूरत, शांत और प्रेरणादायक व्यक्ति हैं, जो मेरी जिंदगी में आए हैं। इनका साथ, सपोर्ट, दोस्ती और समझदारी मुझे बहुत पसंद आई। (Parineeti Raghav Mahakal Darshan)

दोनों पंजाबी रीति रिवाज से शादी करेंगे। हालांकि अभी तक वेडिंग डेट को लेकर दोनों की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परिणीति और राघव ने लंदन से पढ़ाई की है। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है। जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की जान पहचान वहीं हुई थी। दोनों को इग्लैंड में ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ से भी नवाजा गया था। इस इवेंट में 75 लोगों को अवॉर्ड दिया गया था। इनमें ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था। राघव चड्‌ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। वे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के काफी खास माने जाते हैं। वे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। (Parineeti Raghav Mahakal Darshan)

Back to top button
error: Content is protected !!