Google Analytics —— Meta Pixel

रक्षाबंधन से पहले रेल यात्रियों को झटका, छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 6 ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट

Chhattisgarh Train Cancel :  बिलासपुर, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत सवारी गाड़ियों के अनियमित संचालन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेलवे हर दिन अलग-अलग कारण बताकर यात्री गाड़ियों को रद्द कर रही है। इस बीच रेलवे ने रक्षाबंधन से पहले रेल यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, SECR ने 6 ट्रेनें फिर रद्द कर दी है। ये ट्रेनें 1 से 9 सितंबर तक रद्द रहेंगी। द, बधवाबारा रेलवे स्टेशन में नॉन इंटरलोकिंग का काम किया जाएगा जिसके चलते इन ट्रेनों को रद्द किया गया है

यह भी पढ़े:- चीन ने जारी किया नया मैप, अरुणाचल से ताइवान तक को बताया अपना हिस्सा, मोदी सरकार ने दिया दो टूक जवाब

देखें लिस्ट (Chhattisgarh Train Cancel) 

1. 01 से 09 सितम्बर तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

2. 31 अगस्त से 08 सितम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

3. 01 से 10 सितम्बर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

4. 30 अगस्त से 08 सितम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर- भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

5. 01 से 07 सितम्बर तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

6. 02 से 08 सितम्बर तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। Chhattisgarh Train Cancel

Back to top button
error: Content is protected !!