Google Analytics —— Meta Pixel

जब छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे के साथ नजर आए कोरिया के इक्सन सिटी के मेयर

Chhattisgarh Gamcha in Korea: इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एमएके मिकी के द्वारा दक्षिण कोरिया के इक्सन सिटी के मेयर जून्ग-हून यूल को छत्तीसगढ़ी राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मेयर को बताया कि यह हमारे प्रदेश का राजकीय गमछा है। इस परिधान के माध्यम से हमारी संस्कृति को प्रतीक रूप में प्रदर्शित करते हैं। बता दें कि भारत और दक्षिण कोरिया सांस्कृतिक रूप से काफी नजदीकी रूप से जुड़े हुए हैं। कोरिया में इस बात के ऐतिहासिक दस्तावेज हैं कि लगभग दो हजार साल पहले अयोध्या की एक राजकुमारी का ब्याह कोरिया के राजकुमार से हुआ था और जल मार्ग से अयोध्या की राजकुमारी कोरिया गई थी इस घटना की स्मृति में अयोध्या में एक पार्क भी स्थापित किया गया है।

यह भी पढ़ें:- आर्थिक संबल के साथ युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार के लिए बेरोजगारी भत्ता: CM भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ भी भगवान राम का ननिहाल रहा है। ऐसे में इस तरह से यह प्रगाढ़ सांस्कृतिक संबंध है। हाल ही में दक्षिण कोरिया में सम्पन्न हुए 25वें विश्व स्काउट गाइड जंबूरी 2023 में इंडियन स्काउट फेलोशिप और अटास इंडिया का 29 सदस्यीय संयुक्त दल राष्ट्रीय अध्यक्ष ओडिशा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त चीफ जस्टिस कल्पेश झवेरी के नेतृत्व में सम्मिलित हुआ था। इक्सन सिटी मेयर कार्यालय के द्वारा भारतीय दल को राजकीय अतिथि का दर्जा देते हुए इक्सन कल्चर और टूरिजम फाउंडेशन समेत डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिजम इंडस्ट्री इक्सन, दक्षिण कोरिया के द्वारा सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व के स्थलों का 4 और 5 अगस्त को भ्रमण कराया गया। साथ ही भारतीय दल के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया था। (Chhattisgarh Gamcha in Korea)

इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एमएके मिकी को दक्षिण कोरिया के द्वारा मानद नागरिकता प्रदान की गई है। इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप और अटास इंडिया के संयुक्त भारतीय दल में छत्तीसगढ़ से अटास इंडिया छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा और उपाध्यक्ष जितेन्द्र साखरे सम्मिलित हुए थे। जानकारी के लिए बता दें कि 25वें विश्व स्काउट जंबूरी में सम्मिलित होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी थी। (Chhattisgarh Gamcha in Korea)

Back to top button
error: Content is protected !!