Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में डेंगू इलाज के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 अस्पतालों को नोटिस जारी

Dengue Fraud in Raipur: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच राजधानी रायपुर में डेंगू के इलाज में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बता दें कि पिछले महीने तेजी से वायरल फीवर फैल रहा था, तब शहर और आउटर के 25 से ज्यादा अस्पतालों में फीवर के 220 मरीजों को डेंगू पीड़ित बताकर भर्ती कर लिया गया। फिर आयुष्मान योजना के तहत 35-35 हजार के हिसाब से स्वास्थ्य विभाग से 77 लाख का क्लेम मांग लिया। क्लेम देने के पहले स्वास्थ्य विभाग ने उन अस्पतालों से मरीजों की अलाइजा टेस्ट रिपोर्ट मांगी तब जाकर फर्जीवाड़ा सामने आया।

यह भी पढ़ें:- आज रायगढ़ आएंगे PM नरेंद्र मोदी, करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात

वहीं किसी भी नर्सिंग होम के डॉक्टर्स ने रिपोर्ट नहीं दी। स्वास्थ्य विभाग ने सच्चाई जानने के लिए जांच करवाई तो पता चला 220 में सिर्फ 3 मरीजों का ही एलाइजा टेस्ट करवाया गया है। बाकी किसी का नहीं। कहा जा रहा है कि सिर्फ क्लेम पाने के लिए साधारण बुखार के मरीजों को गलत जानकारी देकर उन्हें भर्ती कर लिया गया। अब स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से 25 अस्पतालों को महामारी एक्ट के तहत नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस एक्ट के तहत गलत जानकारी देने या बीमारी को लेकर लापरवाही बरतने में एक महीने तक की सजा का प्रावधान है। नोटिस में पूछा गया है कि उनकी ओर से मरीज को डेंगू की पुष्टि के लिए कौन सी जांच करवाई गई थी। (Dengue Fraud in Raipur)

अस्पतालों ने नहीं किया गाइडलाइन का पालन

जानकारी के मुताबिक ज्यादातर अस्पताल में जिन मरीजों को डेंगू पीड़ित बताया गया, उन्हें बिना मच्छरदानी रखा गया था। 25 नर्सिंग होम में 220 मरीजों का क्लेम किया गया था। उनमें सिर्फ 3 का ही अलाइजा टेस्ट कराया गया था। 8 अस्पतालों ने तो अलाइजा जांच के लिए एक भी मरीज का सिरम नहीं भेजा गया था। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की डेंगू को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन है। उसके तहत एलाइजा टेस्ट के बिना किसी भी मरीज को डेंगू पीड़ि​त नहीं माना जा सकता है। मरीज में डेंगू के ​लक्षण देखकर उसी गाइडलाइन से इलाज तो शुरू करना है, लेकिन इसी दौरान वायरोलॉजी लैब में एलाइजा टेस्ट करवाना जरूरी है। राजधानी में प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालकों ने इसका पालन नहीं किया है। (Dengue Fraud in Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!