Google Analytics —— Meta Pixel

सीवर के गड्ढे में घुसे 2 लोगों की मौत, केबल चुराने गए थे अंदर

Death in Delhi Sewer: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीवर के गड्ढे में घुसे 2 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों की मौत जहरीली गैस की वजह से हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों केबल चुराने के लिए सीवर के गड्ढे में उतरे थे। एक की पहचान जामिया नगर के रहने वाले सलीम के रूप में हुई है। सलीम पर 12 आपराधिक मामले दर्ज थे। दूसरे शख्स की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। दोनों शवों को एम्स दिल्ली की मोर्चुरी में रखा गया है। (Death in Delhi Sewer)

यह भी पढ़ें:- रायपुर में डेंगू इलाज के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 अस्पतालों को नोटिस जारी

पुलिस को एक शख्स ने फोन कर बताया कि मथुरा रोड पर सूर्या होटल ट्रैफिक सिग्नल के पास मेनहोल के अंदर एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है और उसके शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं हैं। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान मेनहोल के अंदर दो लोग मृत मिले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही मृत दूसरे शख्स की पहचान जानने की कोशिश कर रही है। (Death in Delhi Sewer)

Back to top button
error: Content is protected !!