Google Analytics —— Meta Pixel

आज छत्तीसगढ़ आएंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, महिला सम्मेलन में होंगी शामिल

Priyanka Gandhi Bhilai Tour: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज (21 सितंबर) को छत्तीसगढ़ आएंगी, जहां वे भिलाई के जयंती स्टेडियम में होने वाले कांग्रेस के महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाली महिलाएं शामिल होंगी। प्रियंका गांधी इस सम्मेलन में कई बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। महिला सम्मलेन में प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, CM भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस सम्मेलन में करीब डेढ़ लाख महिलाओं के आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौके पर मौत, 4 घायल

भिलाई के सेक्टर-06 स्थित जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी। बता दें कि इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल अब पूरी तरह से अपनी ताकत दिखाने में लग गए हैं। एक ओर जहां कांग्रेस लगातार कई तरह के सम्मेलन कर रही है। वहीं भाजपा भी परिवर्तन यात्रा के जरिए आम जनता तक अपनी बात पहुंचाने में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में होगा, जिसकी शुरुआत दुर्ग संभाग से हो रही है। इधर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पाटन में BJP की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगी। साथ ही सभा को संबोधित करेंगी। (Priyanka Gandhi Bhilai Tour)

दोनों नेताओं के दौरे को लेकर पुख्ता इंतजाम

दोनों दलों के नेताओं के दौरे को लेकर दुर्ग पुलिस की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर लिया गया है। दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि 21 सितंबर को महिला सम्मेलन में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आने वाले हैं, इसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं बीजेपी के परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आ रही हैं। उसको लेकर भी तैयारी कर ली गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं का दौरा लगातार जारी है। BJP जहां यात्रा के जरिए जनता के बीच जा रही है। वहीं कांग्रेस सम्मेलन के जरिए लोगों को जुटा रही है। (Priyanka Gandhi Bhilai Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!