Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 398 पदों पर निकली भर्ती, जशपुर में 200 के लिए प्लेसमेंट कैंप

Recruitment in Apex Bank: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, छत्तीसगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव अपेक्स बैंक लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर और ऑफिस असिस्टेंट समेत कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के माध्यम से 398 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अपेक्स बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के 23 पद, ऑफिस असिस्टेंट के 17 पद, जनरल असिस्टेंट के 98 पद और कमेटी मैनेजर के 260 पदों पर भर्ती निकाली गई है। पद के अनुसार 19,500 रुपए से लेकर 91,300 रुपए तक सैलेरी दी जाएगी। https://www.cgapexbank.com/ पर जानकारी ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:- मंत्री लखमा ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, गरियाबंद में एक गिरफ्तार

वहीं छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी (अपेक्स) बैंक और छह जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक अंतर्गत कनिष्ठ प्रबंधक-2 (कंस्ट्रक्शन/मेंटेनेंस), उप प्रबंधक (उप यंत्री), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (कृषि विशेषज्ञ), कनिष्ठ प्रबंधक-2 (IT/प्रोग्रामर), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (IT विशेषज्ञ), उप प्रबंधक (प्रोग्रामर) और सहायक प्रबंधक (सहायक प्रोग्रामर) पद के लिए 20 सितंबर से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन फार्म शुरू हो चुका है, जिसका अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2023 को है। परीक्षा की संभावित तारीख 29 अक्टूबर 2023 को है। (Recruitment in Apex Bank)

जशपुर में 27 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप 

जशपुर जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में 27 सितंबर 2023 को 10.30 से 3.00 बजे तक टाटा मोटर्स सानंद अहमदाबाद गुजरात और राने एन.एस.के. सटियरिंग सिस्टम पी.वी.टी. एल.टी.डी. अहमदाबाद के कंपनियों द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इच्छुक युवक-युवतियां प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि टाटा मोटर्स सानंद अहमदाबाद गुजरात कंपनी में कार्य करने के लिए 100 पद के लिए रिक्तियां प्राप्त हुई है। (Recruitment in Apex Bank)

इसके लिए ITI 2 साल, मोटर मैकेनिक व्हीकल, फिटर, टर्नर, मैकेनिस्ट, इस्टुमेंटर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रानिक्स, टैक्नीशियन मैकेट्रोनिक्स, मेनटेनेन्स मैकेनिक की और विज्ञान संकाय में 12 वीं पास योग्यता चाही गई है। उम्र 18 से 23 साल निर्धारित है। इसी तरह राने एन.एस.के. सटियरिंग सिस्टम पी.वी.टी. एल.टी.डी. अहमदाबाद के कंपनी के लिए 100 पद की रिक्तियां प्राप्त हुई है। इन पदों के लिए इलेक्ट्रिक्ल, मैकेनिकल एंड ऑटोमाबाइल डिप्लोमा चाही गई है। उम्र 18 से 30 साल निर्धारित की गई है। प्लेसमेंट कैंप के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में संपर्क किया जा सकता है। (Recruitment in Apex Bank)

Back to top button
error: Content is protected !!