छत्तीसगढ़ में हुई बच की खेती की शुरुआत, एक एकड़ में 1 लाख से भी ज्यादा आय

Sweet Flag Farming in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में किसानों द्वारा बच की खेती की शुरुआत हो गई है, जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वनमंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा और औषधि पादप बोर्ड की पहल से संभव हुई है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 108 एकड़ में प्रायोगिक तौर पर बच की खेती की जा रही है, जिससे प्रति एकड़ 80 हजार रूपए से 1.00 लाख रुपए तक आय की प्राप्ति किसानों को होगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख श्रीनिवास राव ने बताया कि बच उत्पादन से धान की अपेक्षा किसानों की आय में कई गुना बढ़ोतरी की संभावना है।
यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने G20 में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ किया डिनर, सफल आयोजन का दिया श्रेय
इस कड़ी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा और औषधि पादप बोर्ड जे. ए. सी. एस. राव ने जानकारी दी कि बच एक औषधीय पौधा है, बेंगलोर के टूंकूर गांव के किसानों ने इसकी खेती में आने वाले समस्याओं के कारण इसका कृषिकरण कम कर दी है तो छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर बसे पेंड्रा जिले के गांव और खटोला, अनवरपुर, तुपकबोरा, मुरली और तेन्दुपारा के किसानों बच की खेती की विधि सीख ली है। इन्हें बोर्ड द्वारा निशुल्क औषधीय पौधे और मार्गदर्शन मिला है। इधर, महासमुंद जिले के बागबाहरा, तेन्दुकोना क्षेत्र के ओमकारबंध के किसानों ने भी बच के कृषिकरण का कार्य शुरू कर दिया है। (Sweet Flag Farming in Chhattisgarh)

अब तक लगभग छत्तीसगढ़ के 108 एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्र में बच की खेती की जा रही हैं। किसानों द्वारा सकारात्मक रूप से बच को अपनाया जा रहा है, क्योंकि बहुत ही कम लागत में बच की खेती से अधिक लाभ की संभावना है। बच की खेती के लिए बेंगलुरु का एक गांव टूंकूर देश में प्रथम स्थान पर था। वहां इस औषधीय पौधे की व्यावसायिक खेती 3 से 4 हजार एकड़ में विस्तृत रूप से की जाती थी, लेकिन यहां बच के कृषिकरण में किसानों को मजदूरी दर ज्यादा होने के कारण और पानी की समस्या समेत अन्य समस्याओं के कारण बच की खेती सिमट कर 106 एकड़ में आ गई है। (Sweet Flag Farming in Chhattisgarh)

बच कृषिकरण तकनीक
बच को धान के फसल के समान ही वानिकी खेती के रूप में अपनाया जा सकता है 1 इसकी बुआई धान के फसल के समान जुलाई से सितंबर माह तक की जाती है। एक एकड़ में रोपण के लिए 25 से 30 हजार पौधे की आवश्यकता होती है। इसकी फसल 8 से 9 माह में तैयार हो जाती है। फसल की कटाई अप्रैल से जून माह के मध्य किया जाता है। एक एकड़ से लगभग 1 से 3 टन तक उपज का उत्पादन संभावित होती है। बच की वर्तमान बाजार कीमत 50 से 60 रुपए प्रति किग्रा तक होती है। इस हिसाब से किसानों को एक एकड़ में 1 लाख से भी ज्यादा आय प्राप्त होती है। (Sweet Flag Farming in Chhattisgarh)
प्रसंस्करण की विधि
बच के प्रकंद के 3 से 4 इंच के टुकड़ों में काटकर आशिक छाया क्षेत्र में सूखा लिया जाता है। इसके बाद इसकी पालिशिंग मशीन से कराई जाती है, जिससे उत्पाद बाजार में विक्रय के लिए तैयार हो जाता है। बोर्ड द्वारा मार्केटिंग के लिए भी सुविधा प्रदान की जाती है, जिससे किसानों को 15 दिनों में ही उपज का पैसा प्राप्त हो जाता है। (Sweet Flag Farming in Chhattisgarh)
रोपण सामग्री की उपलब्धता
बच की खेती करने के लिए बच की पौधे की चिता की आवश्यकता नहीं है। पहले साल रोपित किए जाने वाले पौधे राज्य शासन की योजना अंतर्गत बोर्ड के माध्यम से निशुल्क प्रदाय किया जाता है। पहले साल में आवश्यकतानुसार 10 से 15 प्रतिशत पौधों को छोड़ दिया जाता है, जो कि 40 दिन में फिर से पौधा तैयार हो जाता है, जिसे रोपण सामग्री नर्सरी के रूप में अगले साल रोपण के लिए उपयोग किया जाता है। शेष का संग्राहण कर लिया जाता है। इस प्रकार हर साल रोपित किए जाने वाले पौधों की उपलब्धता बनी रहती है। बच को छत्तीसगढ़ी में घोड़बंध या भूतनाशक के नाम से भी जाना जाता है, जिसका उपयोग त्वचा रोग, न्यूरोलाजिकल डिसआर्डर, पेट संबंधी बिमारी और हृदय रोग संबंधी दवाई बनाई जाती है। इसे कई रोगों में उपयोग किये जाने के कारण इसकी बाजार मांग अत्यधिक है। (Sweet Flag Farming in Chhattisgarh)



