Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी ने आवास न्याय सम्मेलन में 669.69 करोड़ के 414 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

बिलासपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी  (Lok Sabha MP Rahul Gandhi) तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 25 सितम्बर को जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा सकरी में आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में क्षेत्रवासियों को 669 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत के 414 विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 195 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के 247 कार्यों का शिलान्यास तथा 474 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत के 167 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

यह भी पढ़े :- गरियाबंद! कान्हा माई डिअर मस्ताना, भक्ति के रंग में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सम्मेलन में हितग्राहियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री और चेक का वितरण किया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राहुल गांधी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। (Lok Sabha MP Rahul Gandhi)

7 विभिन्न कार्य का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में विकासखण्ड तखतपुर के गनियारी में 7 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत से रीपा में गार्मेंट फैक्ट्री तथा विकासखण्ड बिल्हा अंतर्गत नगोई में 7 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत से रीपा में गार्मेंट फैक्ट्री का लोकार्पण कार्य शामिल है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 03 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से 11 स्वास्थ्य केन्द्र भवनों, जल संसाधन संभाग कोटा अंतर्गत 18 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से 7 एनीकट एवं 01 जलाशय निर्माण कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत 6 करोड़ 02 लाख रूपए की लागत से 16 विभिन्न स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का उन्नयन कार्य, जनपद पंचायत मस्तुरी अंतर्गत 3 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से 25 कार्य, बिल्हा अंतर्गत 45 लाख रूपए की लागत 03 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम बिलासपुर में 301 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत से 75 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया जिसमें मुख्य रूप से 201 करोड़ की लागत से विकासखण्ड बिल्हा अंतर्गत मिशन अमृत पार्ट-01, सतहीय जल प्रदाय योजना तथा 100 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से मिशन अमृत ;पार्ट-.02, डिस्ट्रिब्यूशन कार्य का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग क्रमांक.02 बिलासपुर अंतर्गत 34 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत से 6 तथा लोक निर्माण विभाग क्रमांक.01 अंतर्गत 22 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से 7 विभिन्न कार्य का लोकार्पण किया गया। जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत 71 लाख रूपए की लागत से 05 तथा स्मार्ट सिटी बिलासपुर अंतर्गत 49 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से 23 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। (Lok Sabha MP Rahul Gandhi)

Back to top button
error: Content is protected !!