Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा नेता को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है हालत

BJP Leader Suffers Heart Attack : बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि उन्हें शाम करीब साढ़े चार बजे भर्ती कराया गया। डॉक्टर जलील पारकर के मुताबिक शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ने के कारण लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े :- Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार मूक-बधिर वकील ने की बहस, CJI ने की प्रशंसा

उनकी एंजियोप्लास्टी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सूत्रों ने कहा कि एंजियोप्लास्टी डॉ जलील पारकर की देखरेख में की गई है। हुसैन की हालत अब ठीक है, वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं। (BJP Leader Suffers Heart Attack)

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : पत्रकारों को अब आवास ऋण पर मिलेगा अनुदान, जानिए आवास ऋण से जुड़ी पूरी जानकारी

https://x.com/ANI/status/1706659264025247883?s=20

हुसैन बिहार में भाजपा के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वह राज्य में एनडीए सरकार के दौरान बिहार के उद्योग मंत्री थे। वह अटल बिहार वाजपेयी के मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्रियों में से एक थे। भाजपा नेता ने वाजपेयी सरकार के दौरान राज्य मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, राज्य मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कोयला मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्री और कपड़ा मंत्री सहित कई विभाग संभाले। (BJP Leader Suffers Heart Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!